Logo
Breaking News Exclusive
26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन 26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन

सूचना

loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com
loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com

ग्राम चकरभाठा बना उप तहसील, 29 ग्राम पंचायतों के 62 गांवों को मिलेगा ल : ग्राम चकरभाठा बना उप तहसील, 29 ग्राम पंचायतों के 62 गांवों को मिलेगा लाभ

Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta / Fri, Feb 28, 2025 / Post views : 210

जिला जनसंपर्क विभाग मुंगेली (छ.ग.)

समाचार

ग्राम चकरभाठा बना उप तहसील, 29 ग्राम पंचायतों के 62 गांवों को मिलेगा लाभ

मुंगेली, 28 फरवरी 2025// मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय और उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव की मंशानुरूप जिले में प्रशासनिक सुविधा बढ़ाने और ग्रामीणों के राजस्व कार्यों को सुगम बनाने के उद्देश्य से कलेक्टर श्री राहुल देव ने ग्राम चकरभाठा को उप तहसील घोषित किया है। इस फैसले से 29 ग्राम पंचायतों के 62 गांवों के हजारों लोगों को लाभ मिलेगा। अब ग्रामीणों को नामांतरण, भू-अधिकार पत्र, विभाजन, खसरा-खतौनी और अन्य राजस्व कार्यों के लिए जिला मुख्यालय जाने की आवश्यकता नहीं होगी, जिससे समय और संसाधनों की बचत होगी।

प्रशासनिक कार्य होंगे आसान

कलेक्टर ने एसडीएम मुंगेली को निर्देशित किया है कि ग्राम चकरभाठा में उप तहसील संचालन के लिए उपलब्ध अमलों से अस्थायी व्यवस्था करते हुए उप तहसील का संचालन जल्द से जल्द सुनिश्चित की जाए और कार्यप्रणाली प्रारंभ की जाए। चकरभाठा उप तहसील के अंतर्गत पटवारी हल्का नंबर 29, 30, 31, 32, 33, 35, 36, 37, 38, 39 और 40 के राजस्व कार्यों का संपादन किया जाएगा। इसमें आरआई सर्किल टेमरी के 10 पटवारी हल्के और आरआई सर्किल मुंगेली ग्रामीण का 01 पटवारी हल्का को शामिल किया गया है।

ग्रामीणों को मिलेगी बड़ी राहत

ग्राम चकरभाठा को उप तहसील बनाए जाने से आसपास के किसानों और निवासियों को भू-अधिकार पत्र, नामांतरण, विभाजन, खसरा-खतौनी एवं अन्य राजस्व कार्यों की सुविधा स्थानीय स्तर पर ही मिलेगी। इसके अलावा, राजस्व मामलों की सुनवाई भी अब उप तहसील में ही होगी, जिससे प्रशासनिक कार्यों में तेजी आएगी और लोगों को बार-बार जिला मुख्यालय नहीं जाना पड़ेगा।

विधायक पुन्नूलाल मोहले के प्रयासों से मिली मंजूरी

ग्राम चकरभाठा को उप तहसील घोषित करने के लिए मुंगेली विधायक श्री पुन्नूलाल मोहले ने विशेष प्रयास किए थे। विधायक के निरंतर प्रयासों के फलस्वरूप यह निर्णय लिया गया, जिससे क्षेत्र के हजारों ग्रामीणों को सीधा लाभ मिलेगा। क्षेत्र के लोगों ने प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के इस निर्णय का स्वागत किया है और इसे स्थानीय विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया है।

Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement