Logo
Breaking News Exclusive
26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन 26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन

सूचना

loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com
loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com

मुंगेली न्यूज़ - जिला स्तरीय समन्वय बैठक में कलेक्टर ने दिए कड़े निर्देश : सड़क सुरक्षा, खनिज प्रबंधन, नशा मुक्ति और पशु संरक्षण पर प्रशासन सख्त

Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta / Fri, Jun 20, 2025 / Post views : 190

जिला जनसंपर्क कार्यालय मुंगेली (छ.ग.)

समाचार

सड़क सुरक्षा, खनिज प्रबंधन, नशा मुक्ति और पशु संरक्षण पर प्रशासन सख्त

जिला स्तरीय समन्वय बैठक में कलेक्टर ने दिए कड़े निर्देश

सड़क सुरक्षा: जीरो एक्सीडेंट लक्ष्य पर जोर

मुंगेली, 20 जून 2025// कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार की अध्यक्षता में सड़क सुरक्षा समिति, खनिज विभाग, एनसीओआरडी और पशु संरक्षण से संबंधित जिला स्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों की कार्ययोजनाओं की समीक्षा करते हुए आवश्यक निर्देश दिए गए। बैठक में पूर्व चिन्हित ब्लैक स्पॉट्स और जंक्शन सुधार कार्यों की समीक्षा की गई। कलेक्टर ने मुंगेली सर्किट हाउस के पास रंबल स्ट्रिप बनाने के निर्देश दिए। इसके साथ ही विद्यालयों के आसपास सड़क सुरक्षा को लेकर विशेष रूप से साइन एजेस और रंबल स्ट्रिप्स लगाने की बात कही, ताकि दुर्घटना की आशंका ना रहे और बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके। उन्होंने स्कूली बसों की नियमित जांच करने और बिलासपुर-रायपुर एन.एच. 130 में स्थित ग्राम पेण्ड्री स. के ग्रामवासियों के आवागमन के लिए रोड क्रासिंग हेतु डिवाईडर कटिंग एवं साईन बोर्ड लगाने निर्देशित किया। जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि प्रत्येक शनिवार को स्कूलों में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

कलेक्टर ने कहा कि जिले में “शून्य दुर्घटना (जीरो एक्सीडेंट)” का लक्ष्य रखा जाए। उन्होंने ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन, विशेषकर ट्रिपल सवारी पर कार्रवाई के निर्देश दिए। ट्रॉमा से जुड़े मामलों की समीक्षा करते हुए संबंधित विभागों को बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करने कहा। उन्होंने सड़क पर झुके हुए पोल, मुरूम और गिट्टी के अव्यवस्थित ढेर को तुरंत हटाने के निर्देश दिए। साथ ही बरेला पुल (एनएच) के सुधार के लिए भी आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि शराब या नशा का सेवन कर वाहन चालन, बिना हेलमेट के वाहन चालन करने वाले तथा वाहन चालन के समय मोबाइल फोन पर बात करने वाले, दोपहिया वाहनों पर दो से अधिक सवारी, प्रेशर हॉर्न, गलत दिशा में वाहन चालन करने वाले चालकों, गति सीमा से तेज वाहन चलाने वालों, चारपहिया वाहनों में बिना सीट बेल्ट के बैठने एवं चलाने और यातायात नियम का उल्लंघन करने वालों पर नियमानुसार कार्यवाही करें।

खनिज विभाग: अवैध उत्खनन व परिवहन पर सख्ती

खनिज राजस्व में वृद्धि पर संतोष जताते हुए कलेक्टर ने अवैध उत्खनन, भंडारण और परिवहन पर जीरो टॉलरेंस नीति अपनाने के निर्देश दिए। उन्होंने रात्रिकालीन गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए। जिला स्तरीय टास्क फोर्स एजेंडा पर भी चर्चा हुई। नई रेत खदानों के प्रस्तावों पर भी विचार किया गया। कलेक्टर ने सभी एसडीएम और तहसीलदारों को निर्देशित किया कि बिना अनुमति निर्माण सामग्री का परिवहन न हो। उन्होंने कहा कि मानसून सत्र के दौरान 15 अक्टूबर तक रेत खदान बंद रहेंगी। इस दौरान खनिजों के अवैध उत्खनन और भंडारण की शिकायत मिलने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने इस अवधि में राजस्व, पुलिस, परिवहन विभाग, पुलिस, खनिज, वन एवं पर्यावरण विभाग की संयुक्त टीम को सतत निगरानी रखने के निर्देश दिए।

पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल ने भार क्षमता से अधिक खनिज परिवहन करने वाले एवं बिना तारपोलिन ढंके खनिजों के परिवहन करने वाले वाहनों पर कड़ी कार्रवाई करने कहा। उन्होंने अवैध उत्खनन एवं परिवहन में जब्त वाहनों को नजदीकी थाने में सुरक्षित रखने के निर्देश दिए। उन्होंने खनिजों के अवैध उत्खनन व परिवहन पर नियंत्रण के लिए संबंधित थाना क्षेत्रों को अलर्ट रहने कहा।

एनसीओआरडी बैठक नशामुक्त भारत पखवाड़ा पर विशेष चर्चा

कलेक्टर ने बताया कि नशामुक्त भारत अभियान के अंतर्गत आम जनता, विशेषकर बच्चों और पालकों को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराने के लिए जागरूकता कार्यक्रम चलाए जाएंगे। उन्होंने अधिकारियों को इस दिशा में आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक ने मादक पदार्थों के विरुद्ध की गई कार्यवाहियों की जानकारी दी। उन्होने बताया कि आदतन अपराधियों पर पीटी एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।

पशु संरक्षण: सड़कों से हटाएं आवारा मवेशी

बैठक में सड़क सुरक्षा से जुड़ी एक और गंभीर समस्या सड़कों पर घूमते आवारा पशुओं पर चर्चा हुई। कलेक्टर ने हॉटस्पॉट क्षेत्रों की पहचान कर विशेष अभियान चलाकर इन्हें हटाने के निर्देश दिए। उन्होंने सघन बधियाकरण हेतु चिन्हांकित ग्राम संख्या, लक्ष्य एवं प्रगति, पंजीकृत गौशाला, चिन्हित सड़कों से आवारा पशुओं को हटाए जाने के लिए प्रबंधन की जानकारी ली और विभागीय अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक ने पशुओं के अवैध परिवहन एवं तस्करी पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए और कहा कि इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस अवसर पर अतिरिक्त कलेक्टर श्रीमती निष्ठा पाण्डेय तिवारी, जिला पंचायत सीईओ श्री प्रभाकर पाण्डेय, अपर कलेक्टर श्री जी. एल. यादव एवं श्रीमती मेनका प्रधान सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

क्रमांक//06-112// सुजीत कुमार सिंह//चंद्राकर//फोटो

Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement