Logo
Breaking News Exclusive
26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन 26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन

सूचना

loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com
loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com

मुंगेली न्यूज़ आयुष्मान महाअभियान: 02 हजार 600 से अधिक वरिष्ठ नागरिको : आयुष्मान महाअभियान: 02 हजार 600 से अधिक वरिष्ठ नागरिकों के बने वय वंदना कार्ड

Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta / Thu, May 29, 2025 / Post views : 183

जिला जनसंपर्क कार्यालय मुंगेली (छ.ग.)

समाचार

आयुष्मान महाअभियान: 02 हजार 600 से अधिक वरिष्ठ नागरिकों के बने वय वंदना कार्ड

मुंगेली, 29 मई 2025// कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार के निर्देशानुसार जिले में 70 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों के लिए वय वंदना आयुष्मान कार्ड बनाने हेतु आज विशेष महाअभियान चलाया गया। इस दौरान जिलेभर में एक ही दिन में 02 हजार 600 से अधिक वरिष्ठ नागरिकों के आयुष्मान कार्ड बनाए गए। इस महाअभियान का उद्देश्य है कि जिले के प्रत्येक पात्र वरिष्ठ नागरिक को आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत 05 लाख रुपये तक की निःशुल्क स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराई जा सके। कलेक्टर ने कहा कि वय वंदना कार्ड धारकों को देशभर के चिन्हांकित अस्पतालों में निःशुल्क उपचार की सुविधा मिलेगी। उन्होंने इस अभियान को जन-स्वास्थ्य के लिए एक बड़ी पहल बताया।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि जिले में कुल 16 हजार 374 वरिष्ठ नागरिकों के कार्ड बनाए जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। जिसके विरुद्ध आज के अभियान में बड़ी संख्या में कार्ड बनाए गए। उन्होंने बताया कि जिन वरिष्ठ नागरिकों के कार्ड किसी कारणवश नहीं बन पाए हैं, उनके दस्तावेजों की पूर्ति के बाद सभी स्वास्थ्य केंद्रों में यह कार्य लगातार जारी रहेगा। जिला कार्यक्रम प्रबंधक श्री गिरीश कुर्रे ने बताया कि कई बुजुर्ग स्वास्थ्य कारणों या अन्य वजहों से शिविर स्थलों तक आने में असमर्थ थे। ऐसे में घर-घर जाकर वय वंदना कार्ड बनाए गए। इस हेतु प्रत्येक कर्मचारी को न्यूनतम 20 कार्ड बनाने का लक्ष्य सौंपा गया था। अभियान को सफल बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग के प्रशिक्षित कर्मियों, रोजगार सहायकों, वीएलई, शिक्षकों, मितानिनों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं, तथा पंचायत सचिवों की विशेष ड्यूटी लगाई गई थी। यह महाअभियान वरिष्ठ नागरिकों की स्वास्थ्य सुरक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में जिला प्रशासन की एक प्रभावी और सराहनीय पहल है।

क्रमांक//05-156// सुजीत कुमार सिंह//चंद्राकर// फोटो 06 से 10

Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement