Logo
Breaking News Exclusive
26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन 26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन

सूचना

loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com
loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com

मुंगेली न्यूज़ - जिला एवं सत्र न्यायाधीश, कलेक्टर और एसपी ने जिला जेल : जिला एवं सत्र न्यायाधीश, कलेक्टर और एसपी ने जिला जेल का किया औचक निरीक्षण

Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta / Fri, Jun 20, 2025 / Post views : 205

जिला जनसंपर्क कार्यालय मुंगेली (छ.ग.)

संशोधित समाचार

जिला एवं सत्र न्यायाधीश, कलेक्टर और एसपी ने जिला जेल का किया औचक निरीक्षण

मुंगेली, 20 जून 2025// जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्रीमती गिरिजा देवी मेरावी, कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार और पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल ने आज मुंगेली जिला जेल का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने जरूरतमंद बंदियों के लिए आयुर्वेदिक स्वास्थ्य शिविर आयोजित करने, सुरक्षा के मद्देनजर बंद कैमरों की मरम्मत कराने सहित विभिन्न बिन्दुओं पर आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने लीगल एड क्लीनिक, रसोई घर और वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कक्ष का भी अवलोकन किया, साथ ही भोजन, पेयजल और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

बंदियों को सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ने दी गई समझाईश

अधिकारियों ने बंदियों से सीधे बातचीत की और उनके अपराधों की जानकारी ली। जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने युवा बंदियों से कहा कि कैसे एक छोटी सी गलती उन्हें पॉक्सो एक्ट जैसे गंभीर अपराधों में फंसा सकती है, जिससे उनका पूरा जीवन और परिवार तबाह हो जाता है। उन्होंने युवा कैदियों को अपराध से दूर रहने व जीवन को सकारात्मक दिशा में मोड़ने के लिए प्रेरित किया।

बंदियों के कौशल प्रशिक्षण हेतु कार्ययोजना बनाने के निर्देश

कलेक्टर ने जिला जेल में लाइब्रेरी कॉर्नर बनाने, धार्मिक ग्रंथों और महापुरुषों की जीवनी से संबंधित पुस्तकें उपलब्ध कराने और अखबारों की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त, उन्होंने कौशल विकास में प्रशिक्षण हेतु आवश्यक कार्ययोजना बनाने पर जोर दिया, ताकि बंदियों को रिहाई के बाद समाज में फिर से स्थापित होने में मदद मिल सके। उन्होंने कहा कि जिला जेल को मॉडल जेल के रूप में विकसित किया जाए।

नशे की लत वाले बंदियों को स्वास्थ्य जांच एवं परामर्श उपलब्ध कराएं

पुलिस अधीक्षक ने आदतन अपराधियों की जानकारी ली और नशे की लत वाले बंदियों को स्वास्थ्य जांच एवं आवश्यक परामर्श उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। अधिकारियों ने जेल में साफ-सफाई की व्यवस्था की सराहना की और भविष्य में भी इसे बनाए रखने के निर्देश दिए। इस अवसर पर सीएमएचओ श्री प्रभात चंद्र प्रभाकर, जिला शिक्षा अधिकारी श्री चन्द्रकुमार घृतलहरे, सहायक जेल अधीक्षक सुश्री ममता पटेल सहित संबंधित विभाग के अधिकारी और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव एवं अधिवक्तागण मौजूद थे।

क्रमांक//06-106// सुजीत कुमार सिंह//चंद्राकर//फोटो 01 से 04

Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement