मुंगेली न्यूज- उप मुख्यमंत्री श्री साव ने खेल अधोसरंचना के विस्तार एवं : खेल एवं युवा कल्याण योजनाओं को लेकर केंद्रीय मंत्री ने ली वर्चुअल बैठक
Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta / Sat, Sep 13, 2025 / Post views : 160
जिला जनसंपर्क कार्यालय मुंगेली (छ.ग.)
समाचार
खेल एवं युवा कल्याण योजनाओं को लेकर केंद्रीय मंत्री ने ली वर्चुअल बैठक
उप मुख्यमंत्री श्री साव ने खेल अधोसरंचना के विस्तार एवं उचित मानिटरिंग पर दिया जोर
मुंगेली, 12 सितम्बर 2025// केंद्रीय मंत्री श्री मनसुख मांडविया की अध्यक्षता में आज खेल एवं युवा विकास से संबंधित चुनौतियां एवं अवसर विषय पर वर्चुअल बैठक आयोजित हुई। इस बैठक में छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव भी जिला कलेक्टोरेट स्थित एन.आई.सी. कक्ष से वर्चुअल माध्यम से शामिल हुए। बैठक में युवाओं को खेलों से जोड़ने और देश में खेल संस्कृति विकसित करने हेतु खेलो इंडिया योजना की तर्ज पर नई युवा कल्याण योजना शुरू करने पर चर्चा की गई। इसके साथ ही प्रत्येक राज्य में खेल विश्वविद्यालयों की स्थापना, खेल प्राधिकरण ऑफ इंडिया के क्षेत्रीय केंद्रों की संख्या में वृद्धि, खेल अधोसंरचनाओं के रखरखाव एवं मरम्मत हेतु विशेष बजट प्रावधान और एकीकृत डिजिटल स्पोर्ट्स प्लेटफॉर्म के विकास जैसे महत्वपूर्ण बिंदुओं पर भी विस्तार से विचार किया गया।
उप मुख्यमंत्री श्री साव ने सुझाव देते हुए केंद्र एवं राज्य सरकार के स्कूलों में खेल के लिए बुनियादी ढांचे विकसित करने तथा आवश्यक भर्ती करने की बात कही। उन्होंने नवोदय एवं एकलव्य विद्यालयों में भी खेल के क्षेत्र में विशेष फोकस करते हुए प्रतिभावान खिलाड़ियों को आगे ले जाने की आवश्यकता पर बल दिया। साथ ही राज्य के सभी स्कूलों एवं महाविद्यालय में नियमित खेल गतिविधि हो, इसके लिए विशेष कार्य योजना तैयार करने की बात कही। उन्हांेने कहा कि ‘‘साइ’’ की रीजनल सेंटर में खेल प्रशिक्षकों को अद्यतन करने उनके ज्ञान एवं कौशल को उन्नयन करने के विशेष प्रयास हो। खेल कोटे से नियुक्त सभी लोग अन्य कार्यों में संलग्न ना होकर खेल की दिशा में ही बेहतर कार्य करें, ताकि उनके अनुभवों का लाभ खिलाड़ियों को मिल सके। उन्होंने कहा कि खेल को बढ़ावा देने के लिए विश्वविद्यालय को बढ़ाने एवं खेल अधोसंरचना का विस्तार देने जरूरत है। उन्होंने खेल को बढ़ावा देने के लिए व्यवस्थित खेल नीति बनाने खेल इंफ्रास्ट्रक्चर के मॉनिटरिंग के लिए कार्य योजना बनाने का सुझाव दिया। बैठक में अतिरक्त कलेक्टर श्रीमती निष्ठा पाण्डेय तिवारी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवनीत कौर छाबड़ा, मुंगेली एसडीएम श्री अजय शतरंज सहित संबंधित अधिकारीगण मौजूद रहे।
क्रमांक//09-45// सुजीत कुमार सिंह//फोटो
Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन