Logo
Breaking News Exclusive
महतारी वंदन योजना से मिली आर्थिक मजबूती ग्राम झाफल की उर्वशी देवी ने साड़ी व्यवसाय को दी नई पहचान मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने किया बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026 का शुभारंभ घरेलू गैस सिलेंडर के व्यावसायिक उपयोग पर प्रशासन की सख्ती, ग्यारह प्रतिष्ठानों से सिलेंडर जब्त घरेलू गैस सिलेंडर के दुरुपयोग पर खाद्य विभाग की कार्रवाई जिला जेल जांजगीर में बंदियों की स्वास्थ्य जांच और हेपेटाइटिस-बी टीकाकरण शिविर आयोजित कक्षा 12 वीं की इतिहास, व्यवसाय अध्ययन, कृषि विज्ञान के तत्व एवं गणित एवं ड्राईग एंड पेंटिंग विषय की परीक्षा संपन्न कलेक्टर ने नगरीय निकायों की समीक्षा बैठक लेकर स्वच्छता, पीएम आवास और पेयजल व्यवस्था सुधारने के दिए निर्देश घरेलू गैस सिलेंडर के दुरुपयोग पर खाद्य विभाग की कार्रवाई, कई प्रतिष्ठानों में छापेमारी आकस्मिक मृत्यु के 02 प्रकरणों में 8 लाख रुपए की सहायता राशि स्वीकृत बिहान से बदली पुष्पलता साहू की जिंदगी, आर्थिक सशक्तिकरण की राह पर, बनीं लखपति दीदी महतारी वंदन योजना से मिली आर्थिक मजबूती ग्राम झाफल की उर्वशी देवी ने साड़ी व्यवसाय को दी नई पहचान मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने किया बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026 का शुभारंभ घरेलू गैस सिलेंडर के व्यावसायिक उपयोग पर प्रशासन की सख्ती, ग्यारह प्रतिष्ठानों से सिलेंडर जब्त घरेलू गैस सिलेंडर के दुरुपयोग पर खाद्य विभाग की कार्रवाई जिला जेल जांजगीर में बंदियों की स्वास्थ्य जांच और हेपेटाइटिस-बी टीकाकरण शिविर आयोजित कक्षा 12 वीं की इतिहास, व्यवसाय अध्ययन, कृषि विज्ञान के तत्व एवं गणित एवं ड्राईग एंड पेंटिंग विषय की परीक्षा संपन्न कलेक्टर ने नगरीय निकायों की समीक्षा बैठक लेकर स्वच्छता, पीएम आवास और पेयजल व्यवस्था सुधारने के दिए निर्देश घरेलू गैस सिलेंडर के दुरुपयोग पर खाद्य विभाग की कार्रवाई, कई प्रतिष्ठानों में छापेमारी आकस्मिक मृत्यु के 02 प्रकरणों में 8 लाख रुपए की सहायता राशि स्वीकृत बिहान से बदली पुष्पलता साहू की जिंदगी, आर्थिक सशक्तिकरण की राह पर, बनीं लखपति दीदी

सूचना

loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com
loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com

कवर्धा न्यूज़ -कबीरधाम में होटल-रेस्टोरेंट पर खाद्य विभाग की दबिश, घरेल : घरेलू गैस सिलेंडर के व्यावसायिक उपयोग पर प्रशासन की सख्ती, ग्यारह प्रतिष्ठानों से सिलेंडर जब्त

घरेलू गैस सिलेंडर के व्यावसायिक उपयोग पर प्रशासन की सख्ती, ग्यारह प्रतिष्ठानों से सिलेंडर जब्त

कबीरधाम में होटल-रेस्टोरेंट पर खाद्य विभाग की दबिश, घरेलू गैस के दुरुपयोग पर कार्रवाई

घरेलू उपभोक्ताओं की आपूर्ति प्रभावित न हो, इसलिए प्रशासन की सख्त निगरानी

कवर्धा, 12 मार्च 2026/ जिला प्रशासन कबीरधाम द्वारा घरेलू गैस सिलेंडर के व्यावसायिक उपयोग पर रोक लगाने के लिए सख्ती के साथ निरीक्षण अभियान चलाया जा रहा है। कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा के निर्देश पर खाद्य विभाग की टीमों ने शहर के विभिन्न होटल और रेस्टोरेंट में निरीक्षण कर कार्रवाई की है। अभियान के दौरान चार प्रतिष्ठानों में घरेलू गैस सिलेंडर का उपयोग करते पाए जाने पर सिलेंडर जब्त कर संबंधित संचालकों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की गई है।

खाद्य विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार 11 मार्च को निरीक्षण के दौरान गोस्वामी रेस्टोरेंट से 2, कबीरधाम टी स्टॉल से 1, दंतेश्वरी होटल से 1 तथा शिवा होटल से 1 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त किया गया है। वहीं 12 मार्च को निरीक्षण के दौरान होटल तिरुपति रेस्टोरेंट एवं ढाबा से 2 सिलेंडर, एससीजी ढाबा एंड रेस्टोरेंट 1, इस्माइल कैफे से 3, इको होटल फूड से 1, गुड्डू होटल से 1, जेठालाल चाय से 1 और जय बजरंग होटल से 1 घरेलू सिलेंडर जप्त किया गया है। टीम ने इस दौरान होटल रॉयल सेलिब्रेशन, नारायणी, छप्पन भोग, डीएफसी कैफे और श्रीधर जोधपुरी रेस्टोरेंट में भी जांच की गई। किंतु यहां घरेलू सिलेंडर का उपयोग नहीं पाया गया।

अधिकारियों ने बताया कि घरेलू उपयोग के लिए उपलब्ध कराए जाने वाले एलपीजी सिलेंडर का व्यावसायिक उपयोग करना नियमों का उल्लंघन है, जिस पर सख्त कार्रवाई की जा रही है।

भारत सरकार द्वारा घरेलू उपभोक्ताओं को रसोई गैस की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। इन्हीं निर्देशों के अनुरूप जिला प्रशासन कबीरधाम द्वारा लगातार निरीक्षण और कार्रवाई की जा रही है, ताकि घरेलू गैस सिलेंडर का उपयोग केवल घरेलू उपभोक्ताओं तक ही सीमित रहे और आम नागरिकों को गैस की उपलब्धता में किसी प्रकार की समस्या न हो।

अधिकारियों ने यह भी बताया कि वर्तमान में घरेलू उपभोक्ताओं को प्राथमिकता देते हुए होटल और रेस्टोरेंट के लिए कमर्शियल गैस सिलेंडर की आपूर्ति अस्थायी रूप से रोक दी गई है। इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि घरेलू उपभोक्ताओं को मिलने वाली गैस की आपूर्ति प्रभावित न हो और उन्हें समय पर सिलेंडर उपलब्ध हो सके।

   जिला प्रशासन ने होटल एवं रेस्टोरेंट संचालकों को स्पष्ट रूप से निर्देशित किया है कि वे घरेलू गैस सिलेंडर का उपयोग व्यावसायिक गतिविधियों में न करें। यदि निरीक्षण के दौरान किसी भी प्रतिष्ठान में घरेलू गैस का व्यावसायिक उपयोग पाया जाता है तो संबंधित के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। जिला प्रशासन कबीरधाम द्वारा यह निरीक्षण अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा, ताकि नियमों का पालन सुनिश्चित किया जा सके और घरेलू उपभोक्ताओं को गैस की सुचारु आपूर्ति बनी रहे।

Bureau Chief- Digvendra Kumar Gupta

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement