Logo
Breaking News Exclusive
26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन 26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन

सूचना

loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com
loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com

: अग्निवीर बनकर आप सभी को देश सेवा करने का गौरव प्राप्त हुआ है-कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे

Admin / Wed, Mar 13, 2024 / Post views : 149

कबीरधाम जिले के अग्निवीर में चयनित 14 युवा देश सेवा में देंगे अपना योगदान

उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा के विशेष प्रयास से प्रशिक्षण के लिए प्राप्त कोच सहित अन्य व्यवस्था से मिली सफलता

अग्निवीर बनकर आप सभी को देश सेवा करने का गौरव प्राप्त हुआ है-कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे

कलेक्टर ने अग्निवीर में चयनित जिले के युवाओं को बधाई एवं शुभकामनाएं दी

कवर्धा - 13 मार्च 2024। कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे ने आज जिला कार्यालय के सभाकक्ष में भारतीय थलसेना द्वारा अग्निवीर भर्ती में चयनित जिले के युवाओं को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। भारतीय थलसेना द्वारा अग्निवीर में जिले के 14 युवा देश की सेवा करेंगे। कलेक्टर श्री महोबे ने कहा कि अग्निवीर बनकर आप सभी को देश सेवा करने का गौरव प्राप्त हुआ है। इससे कबीरधाम जिला गौरान्वित हुआ है। उन्होंने कहा कि अग्निवीर में भर्ती युवा जिले के लिए प्रेरणा है। कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे ने कहा कि देश की रक्षा में योगदान देना गर्व का विषय है। इसमें सभी अपना श्रेष्ठ दे और आगे बढने के लिए प्रयास करें। उन्होंने कहा कि अग्निवीर अन्य युवओं के लिए प्रेरणा है इससे बाकि युवा देश की सेवा के लिए प्रेरित होंगे। उन्होंने कहा कि देश सेवा करने के बहुत सारे अवसर होते हैं। इनमें से सेना में भर्ती होकर देश की सेवा करना और सुरक्षा के साथ मजबूत बनाना भी है। उन्होंने कहा कि जिले से 14 युवाओं का चयन होना गौरव की बात है। इससे गांव सहित जिला और देश का नाम रोशन हुआ है। अग्निवीर बनने के बाद आपको अपनी मेहनत का फल मिला है। अग्निवीर बनकर देश की सेवा करने से आपका आत्मविश्वास बढेगा। जिला रोजगार अधिकारी श्री प्रमोद जैन ने बताया कि जिले के 14 युवाओं का चयन अग्निवीर में हुआ है। इसमें ग्राम दशरंगपुर निवासी श्री राजू साहू, अमलीडीह निवासी तोरण सिंह, दशरंगपुर खुर्द के देवेन्द्र कुमार, ग्राम धमकी निवासी जय सिंह ठाकुर, नवागांव गजरी निवासी विक्रम, चिमरा निवासी दीपचंद साहू, खैरवार निवासी करण निर्मलकर, कुआंमालगी निवासी कमलेश्वर, नाउडीह निवासी अजय कुमार, नेउरगांव खुर्द निवासी विकास कुमार, राजानवागांव निवासी हिमाशु मानिकपुरी, अमलीडीह निवासी हितेश सिंह, धरमपुरा निवासी टाप सिंह का चयन अग्निवीर में हुआ है। अग्निवीर में चयनित युवाओं ने बताया कि उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा के विशेष प्रयास से प्रशिक्षण के लिए 17 बटालियन से कोच सहित अन्य व्यवस्था प्रदान किया गया था। जिन्होंने हमे अग्निवीर के लिए प्रशिक्षण दिया और इसी का परिणाम रहा की हम अग्निवीर भर्ती में चयनित हुए है। उन्होंने कहा कि यह हमारे लिए बहुत ही गर्व की बात है। इससे हमे देश सेवा करने का सौभाग्य मिलेगा। अग्निवीर भर्ती के लिए उन्होंने देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी, मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार प्रकट किया है। युवाओं ने बताया कि चयन होने के बाद सभी को प्रशिक्षण के लिए अलग-अलग रेजीमेंट दिया गया है। जहां 6 माह का प्रशिक्षण दिया जाएगा। उल्लेखनीय है कि 15 दिसम्बर से 23 दिसम्बर तक सीईई परीक्षा उत्तीर्ण युवाओं का शारीरिक दक्षता परीक्षा आयोजित की गई थी। उक्त परीक्षा में इस जिले से 14 युवा सफल हुए है एवं अग्निवीर थलसेना में अंतिम रूप से चयनित हुए है। इस अवसर पर जिला रोजगार अधिकारी श्री प्रमोद जैन, सहित संबंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

Admin

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement