जांजगीर-चांपा -आंगनबाड़ी केन्द्रों में पोषण पखवाड़ा का आयोजन किया जा रहा : पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन
Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta / Wed, Apr 15, 2026 / Post views : 18
समाचार
पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन
जांजगीर-चांपा 15 अप्रैल 2026। कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन 9 अप्रैल से 23 अप्रैल तक जिले के सभी परियोजनाओं के समस्त आंगनबाड़ी केन्द्रों में पोषण पखवाड़ा का आयोजन किया जा रहा है। जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग श्रीमती अनिता अग्रवाल ने बताया कि पोषण पखवाड़ा अंतर्गत 15 अप्रैल 2026 को सेक्टर और बम्हनीडीह, सारागांव, नवागढ़, भैसमुडी, राहौद, बलौदा शहरी में पोषण पखवाडा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियाँ एवं जागरुकता सत्र का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के दौरान आंगनबाड़ी केंद्रों में बनाए गए लर्निंग कॉर्नर की जानकारी पालकों को दी गई तथा बच्चों द्वारा तैयार की गई सामग्री का प्रदर्शन किया गया। पालकों के लिए स्थानीय नो/लो-कॉस्ट सामग्री से खिलौने बनाने की प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। 0 से 6 वर्ष तक के बच्चों के मस्तिष्क विकास, स्क्रीन टाइम कम करने तथा सही पोषण के महत्व पर विस्तृत चर्चा की गई। इस अवसर पर बाल विवाह मुक्त अभियान एवं पोषण पखवाड़ा के तहत शपथ दिलाई गई। रंगोली के माध्यम से एनीमिया व डायरिया से बचाव तथा पौष्टिक आहार अपनाने का संदेश दिया गया। साथ ही मुनगा, अंकुरित अनाज एवं मौसमी फलों जैसे स्थानीय पौष्टिक खाद्य पदार्थों के महत्व को समझाया गया। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक वर्षों में बच्चों का लगभग 80 प्रतिशत मानसिक विकास होता है, इसलिए 3 से 6 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों के लिए उचित पोषण एवं सकारात्मक वातावरण अत्यंत आवश्यक है। ईसीसीई गतिविधियाँ बच्चों को स्कूल के लिए तैयार करने के साथ एक सशक्त भविष्य की नींव रखती हैं। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि, स्व सहायता समूह की महिलाएं, अभिभावक एवं विभागीय अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन