मुंगेली न्यूज़ -नारी शक्ति वंदन: नए भारत की सशक्त पहचान : महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन
Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta / Wed, Apr 15, 2026 / Post views : 17
जिला जनसंपर्क कार्यालय मुंगेली (छ.ग.)
समाचार
नारी शक्ति वंदन: नए भारत की सशक्त पहचान
महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन
मुंगेली 15 अप्रैल 2026// शासन की नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम के तहत महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने महामाया वार्ड लोरमी पदयात्रा का आयोजन किया गया। पदयात्रा में बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हुईं। नारी शक्ति वंदन का उद्देश्य एक ऐसे भारत का निर्माण करना है जहाँ अवसर लिंग पर नहीं, बल्कि योग्यता पर आधारित हों। कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार के निर्देशानुसार महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती संजुला शर्मा के मार्गदर्शन में पदयात्रा महामाया मंदिर से प्रारंभ होकर ठाकुर देव मंदिर तक निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम में जनपद पंचायत लोरमी की अध्यक्ष श्रीमती वर्षा सिंह ठाकुर ने कहा कि छत्तीसगढ़ सदैव महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में अग्रणी रहा है। यह ऐतिहासिक पहल महिलाओं को समाज में सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। रत्नावली कौशल ने कहा कि महिलाओं को राजनीतिक रूप से सशक्त और निर्णय प्रक्रिया में भागीदारी का समान अवसर मिलेगा। इस अवसर पर बड़ी संख्या में महिलाएं अंजना देवी दास, अंजना जायसवाल आदि मौजूद रहीं।
गौरतलब है कि देश में महिलाओं को राजनीतिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम उठाते हुए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा नारी शक्ति वंदन अधिनियम लागू किया जाएगा। इस अधिनियम के तहत लोकसभा एवं राज्य विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत तथा स्थानीय निकायों में 50 प्रतिशत आरक्षण प्रदान किए जाने का प्रावधान किया गया है, जिससे देशभर की महिलाओं को राजनीतिक रूप से सशक्त और निर्णय प्रक्रिया में भागीदारी का समान अवसर मिलेगा।
Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन