जांजगीर-चांपा -धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक : 26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक
Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta / Sun, Apr 19, 2026 / Post views : 355
26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक
पावर जिम एवं छत्तीसगढ़ पॉवरलिफ्टिंग एसोसिएशन के सयुंक्त तत्वधान में 26 वी छत्तीसगढ़ राज्य ( equipped & classic) महिला एवं पुरुष पॉवरलिफ्टिंग प्रतियोगिता का आयोजन पावर जिम सेक्टर 6 भिलाई (दुर्ग) में दिनांक 17 से 19 अप्रैल 2026 का आयोजन किया गया जिसमें सब जूनियर जूनियर सीनियर एवं मास्टर वर्ग के छतीसगढ़ के लगभग 300 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया जिसमे धनंजय यादव ने 59 कि ग्राम वजन समूह सीनियर वर्ग में जांजगीर चाम्पा जिले का प्रतिनिधित्व किया एवं इसके साथ ही 190 कि ग्राम स्कोट 95 कि ग्राम ब्रेंचप्रेस एवं 225 कि ग्राम डेडलिफ्ट किया एवं टोटल 510 कि ग्राम का भार उठाकर स्वर्ण पदक जांजगीर चाम्पा जिला के नाम किया है व साथ ही पूरे छत्तीसगढ़ राज्य में 59 कि ग्राम सीनियर वर्ग प्रथम स्थान प्राप्त किया है व पूरे जांजगीर चाम्पा जिला ग्राम ( लटिया ) अकलतरा का नाम गौरवान्वित किया है व धनंजय यादव ने इसका श्रेय अपने कोच श्री दिलीप पटेल व जरनल सेक्रेटरी श्री कृष्णा साहू सर एवं आर्थिक सहयोग कर्ता श्री विनोद सिंघानिया जी व माता पिता एवं भैया को दिया व छत्तीसगढ़ पॉवरलिफ्टिंग के जनरल सेक्रेटरी श्री कृष्णा साहू व सदस्यों ने हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दिए व उज्ज्वल भविष्य की कामना किये है
Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन