Logo
Breaking News Exclusive
26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन 26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन

सूचना

loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com
loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com

: दुर्ग संभागायुक्त श्री एसएन राठौर ने लोकसभा निर्वाचन 2024 के तैयारियों का लिया जायजा, जिले के मतदान केन्द्रों का किया निरीक्षण

Admin / Wed, Mar 20, 2024 / Post views : 143

दुर्ग संभागायुक्त श्री एसएन राठौर ने लोकसभा निर्वाचन 2024 के तैयारियों का लिया जायजा, जिले के मतदान केन्द्रों का किया निरीक्षण

संभागायुक्त ने मतदान केन्द्र में बिजली, रैम्प, फर्नीचर, शौचालय इत्यादी जरूरी व्यवस्थाओं का लिया जायजा

कवर्धा, 20 मार्च 2024। दुर्ग संभागायुक्त श्री एसएन राठौर ने कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे के साथ लोकसभा निर्वाचन 2024 के तैयारियों का जायजा लेने आज कबीरधाम जिले के मतदान केन्द्र पहुंचे। संभागायुक्त श्री राठौर ने कवर्धा शहर के वाचनालय भवन मतदान केंद्र क्रमांक 233, 23 और स्वामी आत्मानंद स्कूल मतदान केंद्र क्रमांक 224, 225, 226, 227 का निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। संभागायुक्त ने कहा कि मतदान केन्द्रों में मतदाताओं के लिए सभी व्यवस्था सुनिश्चित होना चाहिए। उन्होंने कहा कि मतदान के समय गर्मी का मौसम रहेगा इसे ध्यान में रखते हुए छांव और पेयजल व्यवस्था आवश्यक रूप से होनी चाहिए। इस दौरान उन्होंने मतदान केन्द्र में बिजली, रैम्प, फर्नीचर, शौचालय इत्यादी जरूरी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। दुर्ग संभागायुक्त श्री एसएन राठौर ने जिला अस्पताल का निरीक्षण किया। उन्होंने जिला अस्पताल के ओटी, महिला, पुरूष वार्ड, लैब, आईसीयू सहित सभी वार्डों का निरीक्षण करते हुए जिला चिकित्सालय में उपलब्ध संसाधनों की जानकारी ली। कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे ने जिला अस्पताल के सभी वार्डो का अवलोकन कराते हुए पूरी जानकारी दी। संभागायुक्त श्री राठौर ने कहा कि अस्पताल में बेहतर ईलाज मिलना चाहिए। यहां उपलब्ध संसाधनों का बेहतर उपयोग कर मरीज का उपचार करें। उन्होंने अस्पताल परिसर में स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने अस्पताल प्रबंधन को निर्देशित किया। दुर्ग संभाग आयुक्त श्री राठौर ने भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना का अवलोकन किया। उन्होंने शक्कर कारखाना का निरीक्षण करते हुए चालू पेराई वर्ष की शक्कर उत्पादन सहित अन्य विषयों की विस्तृत जानकारी ली। मतदान केन्द्र के निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे ने बताया कि जिले में 804 मतदान केन्द्र हैं और कुल मतदाताओं की संख्या 6 लाख 52 हजार 660 है। इसमें 3 लाख 24 हजार 953 पुरूष मतदाता, 3 लाख 27 हजार 705 महिला मतदाता और 02 थर्ड जेंडर मतदाता है। इसमें 6 हजार 510 दिव्यांग मतदाता, 18 से 19 वर्ग के 23 हजार 312 युवा मतदाता और 85 वर्ष से अधिक वरिष्ठ नागरिक की संख्या 2 हजार 668 है। जिले में जेंडर रेसियों 1008 है। 100 वर्ष से अधिक मतदाताओं की संख्या 88 है।

Admin

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement