Logo
Breaking News Exclusive
26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन 26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन

सूचना

loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com
loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com

: लोकसभा निर्वाचन 2024 : कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे ने मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहत् वृद्धाश्रम में वरिष्ठ नागरिकों का किया गया सम्मान

Admin / Thu, Mar 28, 2024 / Post views : 143

लोकसभा निर्वाचन 2024 : कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे ने मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहत् वृद्धाश्रम में वरिष्ठ नागरिकों का किया गया सम्मान


वृद्धाश्रम में बुजुर्ग मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग करने दिया संदेश

कवर्धा, 28 मार्च 2024। लोकतंत्र के महापर्व में मतदाताओं की भागीदारी सुनिश्चित कराने स्वीप कार्यक्रम अंतर्गत मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। मतदाता जागरूकता अभियान के तहत आज कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे ने लोकसभा निर्वाचन 2024 के अंतर्गत वृद्धाआश्रम में निवासरत वरिष्ठ नागरिकों को तिलक लागकर एवं फूलमाला पहनाकर सम्मानित किया। कलेक्टर श्री महोबे ने सभी वरिष्ठ नागरिकों को लोकतंत्र में मताधिकार प्रयोग करने की शपथ भी दिलाई। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री संदीप कुमार अग्रवाल, उपसंचालक पंचायत श्री राज तिवारी सहित वरिष्ठ नागरिकगण उपस्थित थे। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री जनमेजय महोबे ने वरिष्ठ नागरिकों को संबोधित करते हुए कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए सभी नागरिकों की सहभागिता आवश्यक है। लोकतांत्रिक व्यवस्था में आम नागरिकों को अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करना चाहिए। इसके साथ आसपास के सभी नागरिकों को इसके लिए जागरूक करना चाहिए। कलेक्टर श्री महोबे ने जिले के मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि मतदान हमारा अधिकार ही नहीं है, अपितु एक जिम्मेदार नागरिक होने के साथ मतदान करना हमारा मूल कर्तव्य भी है। कलेक्टर श्री महोबे ने वरिष्ठ नागरिकों को बताया कि राजनांदगांव संसदीय क्षेत्र के लिए दूसरे चरण 26 अप्रैल 2024 को मतदान होना है। उन्होंने सभी मतदाताओं को अपने नजदीकी मतदान केन्द्र में पहुंचकर अपना मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की। लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए प्रत्येक निर्वाचन में मतदान करना चाहिए। वृद्धाआश्रम में वरिष्ठ नागरिकों ने मतदान का संदेश देते हुए कहा कि लोकतंत्र में भागीदारी निभाते हुए सभी को मताधिकार का प्रयोग करना चाहिए। संविधान द्वारा हमे अधिकार दिया गया है और इस अधिकार का उपयोग करते हुए स्वत्रंत, निष्पक्ष रूप से अपने मुखिया का चयन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि नई पीढ़ी के युवाओं को अपने मताधिकार का प्रयोग जरूर करना चाहिए। युवा देश का भविष्य है। उल्लेखनीय है कि लोकसभा निर्वाचन 2024 मतदाता जागरूकता, स्वीप कार्यक्रम अंतर्गत कबीरधाम जिले में लोकतंत्र के महापर्व में मतदाताओं की भागीदारी सुनिश्चित कराने जिले के नागरिकों को मतदान के प्रति जागरूक करते हुए अपने मताधिकार का प्रयोग करने का संदेश दिया जा रहा है।

Admin

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement