Logo
Breaking News Exclusive
26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन 26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन

सूचना

loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com
loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com

: विश्व उपभोक्ता दिवस अवसर पर जिला कार्यालय में उपभोक्ता जागरूकता कार्यक्रम का किया गया आयोजन

विश्व उपभोक्ता दिवस अवसर पर जिला कार्यालय में उपभोक्ता जागरूकता कार्यक्रम का किया गया आयोजन

उपभोक्ताओं के हितों की संरक्षण के लिए दी गई कानूनी प्रावधानों की जानकारी

कवर्धा, 15 मार्च 2024। विश्व उपभोक्ता दिवस के अवसर पर खाद्य विभाग द्वारा आज जिला कार्यालय के सभा कक्ष में उपभोक्ता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अपर कलेक्टर श्री अविनाश भोई, उपभोक्ता फोरम के सदस्य, जिला उपभोक्ता फोरम एवं अखिल भारतीय उभोक्ता सुरक्षा एवं कार्रवाई समिति के पदाधिकारयों सहित खाद्य एवं औषधि नाप-तौल, नागरिक आपूर्ति निगम सहित सहायक खाद्य अधिकारी एवं सभी खाद्य निरीक्षक उपस्थित थे। कार्यक्रम में उपभोक्ताओं द्वारा वस्तुओं एवं सेवाओं के क्रय के दौरान सही दाम, सही मात्रा एवं अच्छी गुणवत्ता के लिए जागरूक करने पर जोर दिया गया। उपभोक्ताओं को जागरूक करने के लिए खाद्य एवं मानक सुरक्षा अधिनियम तथा पैकैजिंग एक्ट के तहत विभिन्न कानूनी पहलूओं की जानकारी दी गई। उपभोक्ताओं को समान खरीदते समय एमआरपी दर, आईएएसआई मार्क, उत्पाद तिथि, कालातीत अवधि आदि देखकर खरीदने तथा खरीदे गए समानों का बिल अनिवार्य रूप से लेने के लिए जागरूक करने पर चर्चा की गई। कार्यक्रम में बताया गया कि उपभोक्ताओं का मोल-भाव करने का अधिकार है। उभोक्ताओं के हितों की संरक्षण के लिए जिला, राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर उपभोक्ता फोरम बनाया गया है। अपर कलेक्टर श्री अविनाश भोई ने कहा कि उपभोक्ताओं को अपने अधिकार की जानकारी होनी चाहिए। उपभोक्ताओं को स्वयं सजग होना चाहिए और आसपास को भी अजग करना चाहिए। कोई भी समान खरीदते है तो उसका बिल हमे जरूर लेना चाहिए। जिससे किसी सामान में धोका होने पर उपभोक्ता फोरम में हम अधिकारों का प्रयोग कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान में आनलाईन फ्रॉड की शिकायत अधिक मिलती है। हमें जागरूक रहते हुए आनलाईन फ्रॉड को पहचान कर बचना चाहिए। किसी भी अंजान लिंक को क्लिक नही करना चाहिए इसमें धोखधड़ी की संभावना अधिक रहती है। जिला उपभोक्ता फोरम की प्रतिनिधि शिभा खान ने बताया कि हम छोटी सी छोटी राशि और बड़ी से बड़ी राशि के नुकसान होने पर उपभोक्ता फोरम में शिकायत दर्ज़ करा सकते हैं। उन्होंने बताया कि यह बहुत ही आसान प्रकिया है। इसमें ई दाखिला की भी सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। इससे घर में भी बैठ कर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। यह सुविधा भी जिला में बहुत जल्दी प्रारंभ होने वाला है। उन्होंने बताया की शिकायत दर्ज होने पर सुनवाई की जाती है और तीन महीने के अंदर ही शिकायतों का निराकरण किया जाता है। इस दौरान डिप्टी कलेक्टर सुश्री आकांक्षा नायक सहित जिला अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

Admin

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement