कवर्धा न्यूज़ - मानसिक विक्षिप्त महिला को सुरक्षित उपचार के लिए भेजा गय : कबीरधाम पुलिस की तत्परता से बड़ा हादसा टला, मानसिक विक्षिप्त महिला को सुरक्षित उपचार के लिए भेजा गया
Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta / Tue, Jan 13, 2026 / Post views : 413
जिला कबीरधाम, छत्तीसगढ़
दिनांक: 13 जनवरी 2026
कबीरधाम पुलिस की तत्परता से बड़ा हादसा टला, मानसिक विक्षिप्त महिला को सुरक्षित उपचार के लिए भेजा गया
कवर्धा शहर के महामाया मंदिर–आंबेडकर चौक में कल दिनांक 12 जनवरी 2026 को अचानक एक मानसिक विक्षिप्त महिला के असामान्य व्यवहार ने कुछ समय के लिए पूरे इलाके में सनसनी फैला दी थी। महिला डंडा लेकर राहगीरों और वाहन चालकों के साथ विवाद कर रही थी। इस दौरान उसने कुछ वाहनों को नुकसान पहुँचाया और एक स्कूल बस का शीशा टूट गया, जिससे चौक में अफरा-तफरी फैल गई।
घटना की सूचना मिलते ही थाना कवर्धा (कोतवाली) की टीम तुरंत और पूरी सतर्कता के साथ मौके पर पहुंची। पुलिस अधिकारियों और कर्मियों ने अपने अनुभव, समन्वय और सावधानी के बल पर स्थिति को नियंत्रण में लिया। उनकी त्वरित कार्रवाई के कारण किसी भी बड़ी अप्रिय घटना को होने से पहले ही रोका जा सका। मात्र कुछ ही समय में यातायात और सामान्य जनजीवन पुनः सामान्य हो गया। जिसकी सूचना वरिष्ठ अधिकारियो को दी गई।
महिला का तत्काल चिकित्सकीय परीक्षण कराया गया। जांच में उसकी मानसिक स्थिति असामान्य पाई गई। महिला की पहचान, निवास स्थान और परिजनों की जानकारी उपलब्ध न होने के कारण तथा चिकित्सकीय सलाह के अनुसार माननीय न्यायालय के आदेशानुसार उसे सुरक्षित उपचार हेतु राज्य मानसिक चिकित्सालय सेंदरी, बिलासपुर भेजा गया।
कबीरधाम पुलिस की यह त्वरित और समन्वित कार्रवाई इस बात का प्रमाण है कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने और आमजन की सुरक्षा के साथ-साथ पीड़ितों के उपचार में भी पुलिस पूरी जिम्मेदारी निभाती है।
कबीरधाम पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि किसी भी असामान्य या आपात स्थिति की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय पर प्रभावी और सुरक्षित कार्रवाई की जा सके।
Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन