जांजगीर-चांपा -प्रधान जिला न्यायाधीश, कलेक्टर ने किया जिला जेल का निरी : भोजन की गुणवत्ता, शिकायत पेटी, पेयजल की व्यवस्था, बंदियों की कपड़ा की दशा, शौचालय, प्राथमिक चिकित्सा व्यवस्था के साथ-साथ
Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta / Mon, Mar 16, 2026 / Post views : 205
समाचार
प्रधान जिला न्यायाधीश, कलेक्टर ने किया जिला जेल का निरीक्षण
जांजगीर-चांपा 16 मार्च 2025/ माननीय उच्चतम न्यायालय द्वारा दिए गये निर्देशानुसार बोर्ड आफ विजिटर्स के द्वारा जिला जेल जांजगीर का निरीक्षण प्रधान जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जांजगीर चांपा श्री शक्ति सिंह राजपूत, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जांजगीर श्री मनोज कुमार कुशवाहा, कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे, नगर पुलिस अधीक्षक जांजगीर सुश्री योगिता खापेडे की उपस्थिति में किया गया। निरीक्षण के दौरान निरीक्षण के दौरान जेल अधीक्षक श्री डी.डी. टोडर, अधिवक्ता लीगल एट डिफेंस काउंसिल श्री सत्यनारायण सिंह ठाकुर, श्री विनोद कुमार कश्यप, श्री विष्णु प्रसाद अग्रवाल, श्री अशोक यादव, पैरा लीगल वालेंटियर श्री लक्ष्मी प्रसाद जायसवाल, श्री जयराम गढ़ेवाल सहित संबंधित जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।
निरीक्षण के दौरान बंदियों को दी जाने वाली विधिक सहायता के संबंध में जिला जेल लीगल एड क्लिनिक की व्यवस्थाओं, जेल में स्थापित व्हीसी कक्ष, जेल बिल्डिंग की व्यवस्था, बैरकों के निर्माण, मुलाकात कक्ष, बंदियों को प्रदत सुविधा, भोजन की गुणवत्ता, शिकायत पेटी, पेयजल की व्यवस्था, बंदियों की कपड़ा की दशा, शौचालय, प्राथमिक चिकित्सा व्यवस्था के साथ-साथ बंदियों के प्रकरण में आने वाली समस्याओं के संबंध में जानकारी ली एवं आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन