स्वास्थ्य विभाग में संविदा भर्ती की संशोधित मेरिट सूची जारी : स्वास्थ्य विभाग में संविदा भर्ती की संशोधित मेरिट सूची जारी
Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta / Fri, Feb 28, 2025 / Post views : 306
जिला जनसंपर्क विभाग मुंगेली (छ.ग.)
समाचार
स्वास्थ्य विभाग में संविदा भर्ती की संशोधित मेरिट सूची जारी
मुंगेली 27 फरवरी 2025// राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत स्वास्थ्य विभाग, मुंगेली में विभिन्न रिक्त संविदा पदों पर भर्ती प्रक्रिया के तहत पात्र अभ्यर्थियों की संशोधित मेरिट सूची जारी की गई है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि जेआर सेक्रेटरियल असिस्टेंट (पीएडीए) एवं एमपीडब्ल्यू (एम) पद हेतु पूर्व में प्रकाशित मेरिट सूची में लिपिकीय त्रुटि पाई गई थी, जिसे सुधारकर नियमानुसार अंतिम पात्र मेरिट सूची जारी की गई है। अभ्यर्थी इस संशोधित मेरिट सूची को देखने और अधिक जानकारी के लिए जिले की वेबसाइट www.mungeli.gov.in का अवलोकन कर सकते हैं।
Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन