: मुंगेली न्यूज़ - सहायिकाओं की भर्ती हेतु आवेदन 24 जुलाई तक
जिला जनसंपर्क कार्यालय मुंगेली (छ.ग.)
सहायिकाओं की भर्ती हेतु आवेदन 24 जुलाई तक
मुंगेली 09 जुलाई 2024// जिले के विभिन्न आंगनबाड़ियों में सहायिकाओं के रिक्त पदों पर भर्ती हेतु आवेदन 24 जुलाई तक आमंत्रित किया गया है। एकीकृत बाल विकास परियोजना मुंगेली 01 की परियोजना अधिकारी ने बताया कि आंगनबाड़ी केन्द्र बरेला 04, ठकुरीकापा 01, धरमपुरा 02, पदमपुर 03, भठलीकला 03, खपरी, नवागांव घु. 01, चारभाठा 01 और खुर्सी 02 में सहायिकाओं की भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किया गया है। उन्होंने बताया कि सहायिका पद के लिए आवेदिका की उम्र 18 से 44 वर्ष के बीच होना चाहिए। साथ ही कक्षा 08वीं पास होना चाहिए। भर्ती संबंधी अधिक जानकारी के लिए कार्यालय एकीकृत बाल विकास परियोजना मुंगेली 01 में सम्पर्क किया जा सकता है।
Admin
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन