Logo
Breaking News Exclusive
26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन 26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन

सूचना

loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com
loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com

कवर्धा न्यूज़ - कृषि विज्ञान केन्द्र में राष्ट्रीय किसान दिवस पर जागरूक : कृषि विज्ञान केन्द्र में राष्ट्रीय किसान दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम का किया गया आयोजन

Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta / Wed, Dec 24, 2025 / Post views : 189

कृषि विज्ञान केन्द्र में राष्ट्रीय किसान दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम का किया गया आयोजन

कवर्धा, 24 दिसंबर 2025। कृषि विज्ञान केन्द्र में 23 दिसंबर 2025 को राष्ट्रीय किसान दिवस के अवसर पर विकसित भारत जी राम जी एवं प्राकृतिक खेती विषय पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह दिवस देश के पांचवें प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में पूरे देश में राष्ट्रीय किसान दिवस के रूप में मनाया जाता है। स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह ने किसानों की दशा सुधारने के लिए कृषि क्षेत्र में अनेक ऐतिहासिक सुधारों के लिए उल्लेखनीय प्रयास किए थे। कार्यक्रम के दौरान केन्द्रीय कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री, भारत सरकार श्री शिवराज सिंह चौहान ने वर्चुअल माध्यम से किसानों को संबोधित करते हुए भारत सरकार की महत्वाकांक्षी योजना विकसित भारत जी राम जी के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी।

जागरूकता कार्यक्रम पर कृषि विज्ञान केन्द्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख डॉ. बी.पी. त्रिपाठी ने कृषकों, कृषि सखी, पशु सखी एवं कृषि विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों को संबोधित करते हुए विकसित भारत जी राम जी योजना के प्रमुख बिंदुओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि इस योजना के अंतर्गत 125 दिनों की रोजगार गारंटी, बेहतर बेरोजगारी भत्ता प्रावधान, समय पर मजदूरी भुगतान, भुगतान में देरी होने पर मुआवजा, तथा ग्राम सभा द्वारा विकसित ग्राम पंचायत विकास योजना जैसे महत्वपूर्ण प्रावधान शामिल हैं। कार्यक्रम में डॉ. बी.एस. परिहार, विषय वस्तु विशेषज्ञ (सस्य विज्ञान) ने प्राकृतिक खेती के विभिन्न घटकों की विस्तृत जानकारी दी। वहीं डॉ. नानक चंद बंजारा, विषय वस्तु विशेषज्ञ (उद्यानिकी) ने प्राकृतिक खेती से होने वाले लाभ एवं कृषि उपयोगी उत्पादों के संबंध में किसानों को अवगत कराया। इसके अतिरिक्त कृषि विभाग के अधिकारियों द्वारा विभागीय योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। कार्यक्रम में जिले की कृषि सखी, पशु सखी एवं कृषकों सहित सैकड़ों प्रतिभागियों ने सक्रिय सहभागिता की।

Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement