Logo
Breaking News Exclusive
26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन 26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन

सूचना

loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com
loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com

बरेला हत्याकांड का खुलासा, जमीन विवाद में युवक का अपहरण. : बरेला हत्याकांड का खुलासा, जमीन विवाद में युवक का अपहरण कर हत्या,  5 आरोपी सलाखों के पीछे

Vikky Kashyap / Mon, Dec 29, 2025 / Post views : 335



तखतपुर। मुंगेली जिले के थाना जरहागांव क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बरेला में जमीन विवाद को लेकर हुए युवक की अपहरण व हत्या के मामले में मुंगेली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल (भा.पु.से.) के निर्देशन में की गई।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना 26 दिसंबर का है जहाँ मृतक राजकुमार धुरी उम्र 21 वर्ष निवासी ग्राम बरेला दोपहर करीब 2.30 से 3 बजे के बीच पंजाब नेशनल बैंक बरेला में बैंकिंग  कार्य से आया हुआ था। इसी दौरान जमीन विवाद की पुरानी रंजिश को लेकर आरोपियों ने आपराधिक षड्यंत्र रचते हुए उसका अपहरण कर लिया। जिसके बाद  आरोपी उसे कार में बैठाकर अन्यत्र  जगह ले गए  जहां उसके साथ बेरहमी से मारपीट की गई। जिसके  गंभीर चोटों के कारण उसकी मृत्यु हो गई। बाद में आरोपियों ने शव को मृतक के घर के पास फेंक कर भाग निकलें।
परिजनों द्वारा घायल अवस्था में राजकुमार को तखतपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामले में जीरो मर्ग के आधार पर थाना जरहागांव में अपराध क्रमांक 194/25 के तहत बीएनएस की विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज किया गया।
पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी संतोष साहू और मृतक के परिवार के बीच जमीन बिक्री को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। घटना से दो दिन पहले मृतक के पिता को जमीन नहीं बेचने पर जान से मारने की धमकी भी दी गई थी।
वहीँ मुखबिर सूचना और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने 1. संतोष कुमार साहू पिता लतेलराम साहू उम्र 56 वर्ष ग्राम बरेला थाना जरहागांव 2. पोमेश पिता जितेन्द्र साहू उम्र 27 वर्ष निवासी हथनीपारा भाठापारा बलौदाबाजार  3.सोनु राम साहू पिता कोदुराम साहू उम्र 45 वर्ष ग्राम घोघरा नवागढ़ जिला बेमेतरा हाल मुकाम मुंगेली 4. उत्तम साहू पिता प्रकाश उम्र 28 वर्ष निवासी श्यामा प्रसाद मुखर्जी वार्ड भाठापारा जिला बलौदाबाजार 5. समीर कोशले पिता रमेश उम्र 19 वर्ष निवासी बरेला थाना जरहागांव को हिरासत में लेकर पूछताछ की जहां उन्होंने अपराध स्वीकार किया। आरोपियों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त कार, एक मोटरसाइकिल और एक स्कूटी जब्त की गई।
पुलिस ने सभी आरोपियों को 28 दिसंबर 2025 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। मामले में अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है।उक्त कार्यवाही मे उपनिरीक्षक नंदलाल पैकरा थाना प्रभारी जरहागांव, उपनिरी. सुशील बंछोर सायबर सेल प्रभारी,सउनि लखीराम नेताम, प्र.आर.महेश राज, नोखे कुर्रे, लोकेश राजपूत, नरेश यादव, यशवंत डाहिरे आरक्षक अजय शिवहरे, उमेश सोनवानी, गिरीराज सिंह, भेषज पाण्डेकर, महेन्द्र सिंह, हेमसिह ठाकुर, परमेश्वर जांगड़े, राहुल यादव, रवि मिंज, राकेश बंजारे, राम कश्यप की भूमिका सराहनीय रही।

Vikky Kashyap

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement