पंडरिया सेमरकोना - ग्राम सेमरकोना में लोक निर्माण विभाग अंतर्गत ₹21 कर : प्रतापपुर चौक से दामापुर पुल तक कुल 12.70 किलोमीटर सड़क निर्माण कार्य का भूमिपूजन क्षेत्रवासियों को सुगम आवागमन की सुविधा
Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta / Tue, Mar 17, 2026 / Post views : 412
ग्राम सेमरकोना में लोक निर्माण विभाग अंतर्गत ₹21 करोड़ 7 लाख 98 हजार की लागत से बहुप्रतीक्षित प्रतापपुर चौक से दामापुर पुल तक कुल 12.70 किलोमीटर सड़क निर्माण कार्य का भूमिपूजन
क्षेत्रवासियों को सुगम आवागमन की सुविधा के साथ ही आर्थिक एवं व्यापारिक गतिविधियों को नई गति देगा।
इस सड़क के निर्माण से सेमरकोना में रूसेकापा, भगतपुर, कोलेगांव, सेमरकोना, निंगापुर एवं दामापुर सहित क्षेत्र के सैकड़ों गांव को बारहमासी कनेक्टिविटी की सुविधा मिलेगी। इसके साथ ही ₹42 लाख 34 हजार की लागत से स्टॉप चेक डेम, सीसी रोड, नाली निर्माण कार्य का भूमिपूजन एवं आंगनबाड़ी केंद्र का लोकार्पण किया।
हमारा स्पष्ट लक्ष्य है कि विकास की रोशनी केवल शहरों तक सीमित न रहे, बल्कि वह गांव-गांव और वनांचल तक पहुंचे। आज जो सड़कें एवं अधोसंरचना निर्माण हो रही हैं, वे आने वाले समय में पंडरिया विधानसभा के ग्रामीण और वनांचल एवं आदिवासी बाहुल्य क्षेत्रों के लिए विकास की जीवनरेखा साबित होंगी।
सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, सिंचाई, अधोसंरचना और विकास कार्यों के माध्यम से हम समृद्ध पंडरिया के अपने संकल्प की ओर अग्रसर हो रहें हैं जिसमें आप सभी क्षेत्रवासियों का सहयोग व मार्गदर्शन भी बहुमूल्य है। मैं विश्वास दिलाती हूँ कि पंडरिया विधानसभा के विकास के लिए हमारा प्रयास निरंतर जारी रहेगा।
इस अवसर पर भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता, मंडल अध्यक्ष, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।
Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन