Logo
Breaking News Exclusive
अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन धान खरीदी में अनियमितता एवं शासन को क्षति पहुंचाने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई: कलेक्टर कुन्दन कुमार डॉ. अंबेडकर जयंती : कलेक्टर ने डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण, समानता और न्याय का दिया संदेश सामाजिक समरसता अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन धान खरीदी में अनियमितता एवं शासन को क्षति पहुंचाने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई: कलेक्टर कुन्दन कुमार डॉ. अंबेडकर जयंती : कलेक्टर ने डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण, समानता और न्याय का दिया संदेश सामाजिक समरसता

सूचना

loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com
loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com

कवर्धा न्यूज़ - 09 किलो से अधिक गांजा जब्त : सूखे नशे के खिलाफ कबीरधाम पुलिस का बड़ा एक्शन, 09 किलो से अधिक गांजा जब्त

जिला–कबीरधाम (छत्तीसगढ़)

दिनांक–12/04/2026

प्रेस विज्ञप्ति

सूखे नशे के खिलाफ कबीरधाम पुलिस का बड़ा एक्शन, 09 किलो से अधिक गांजा जब्त

कबीरधाम पुलिस द्वारा जिले में मादक पदार्थों के विरुद्ध लगातार सघन अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह (भा.पु.से.) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुष्पेन्द्र बघेल एवं अमित पटेल के मार्गदर्शन तथा पुलिस अनुविभागीय अधिकारी आशीष शुक्ला के नेतृत्व में थाना कोतवाली की टीम द्वारा प्रभावी एवं योजनाबद्ध कार्यवाही करते हुए सूखे नशे के खिलाफ बड़ी सफलता प्राप्त की गई है।

प्राप्त मुखबिर सूचना पर थाना कोतवाली की टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए ग्राम भागुटोला क्षेत्र में घेराबंदी कर दबिश दी गई। विधिसम्मत कार्यवाही के दौरान आरोपी त्रिलोचन सिंह राजपूत पिता सीताराम राजपूत उम्र 49 वर्ष, साकिन स्थाई पता ग्राम बिरनपुर, चौकी दशरंगपुर तथा हाल पता सुधा देवी सरस्वती शिशु मंदिर के पीछे जेवडन रोड, ग्राम भागुटोला थाना कवर्धा जिला कबीरधाम के कब्जे से अवैध मादक पदार्थ गांजा बरामद किया गया। मौके पर की गई जांच में कुल 09 किलो 308 ग्राम गांजा जब्त किया गया, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 4,50,000 रुपये आंकी गई है।

पूछताछ के दौरान आरोपी द्वारा गांजा की आपूर्ति चित्रकांत साहू पिता माईकलाल उम्र 35 वर्ष निवासी ग्राम कांपा, दईहान चौक के पास, थाना कवर्धा जिला कबीरधाम द्वारा किया जाना बताया गया। प्राप्त तथ्यों के आधार पर थाना कोतवाली की टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी चित्रकांत साहू को भी हिरासत में लेकर विधिवत गिरफ्तार किया गया।

आरोपियों त्रिलोचन सिंह राजपूत एवं चित्रकांत साहू के विरुद्ध थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 148/2026 धारा 20(ख), 29 एन.डी.पी.एस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना की जा रही है।

उल्लेखनीय है कि कबीरधाम पुलिस द्वारा विगत कुछ दिनों में मादक पदार्थों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्यवाहियां की गई हैं, जिनमें बड़ी मात्रा में गांजा जब्ती एवं आरोपियों की गिरफ्तारी की गई है। जिले में नशे के अवैध कारोबार के विरुद्ध यह अभियान निरंतर जारी रहेगा।

कबीरधाम पुलिस द्वारा स्पष्ट चेतावनी दी गई है कि नशे के कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही की जाएगी। ऐसे असामाजिक तत्वों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा।

कबीरधाम पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि नशे के विरुद्ध इस अभियान में सहयोग करते हुए किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।

उक्त कार्यवाही में थाना कोतवाली की टीम का सराहनीय योगदान रहा।

Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement