: बिलासपुर न्यूज़ - स्कूलों में भृत्यों, चतुर्थ वर्ग कर्मियों की भर्ती में देर, शासन ने लिया समय
स्कूलों में भृत्यों, चतुर्थ वर्ग कर्मियों की भर्ती में देर, शासन ने लिया समय
स्कूल शिक्षा सचिव का शपथपत्र पूरा नहीं
बिलासपुर -: राज्य के स्कूलों में भृत्यों और अन्य चतुर्थ वर्ग कर्मियों की नियुक्ति अब तक नहीं किए जाने के मामले में महाधिवक्ता के अनुरोध पर शासन को 3 सप्ताह का समय जवाब देने के लिए दिया गया है। मामले में हाईकोर्ट स्वतः संज्ञान लेते हुए सुनवाई कर रहा है। पहले स्कूल शिक्षा विभाग के सचिव को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया था । सचिव स्कूल शिक्षा के शपथपत्र में केंद्र सरकार द्वारा राज्य को स्वीकृत किये गए फंड के संबंध में कोई जानकारी नहीं दिए जाने पर चीफ जस्टिस की डीबी ने सवाल किया तब महाधिवक्ता ने शासन को जवाब हेतु समय देने का आग्रह किया गया। विदित हो कि समाचार पत्रों के माध्यम से ये बात सामने आई थी
LOK SEVA NEWS 24 सवांददाता
स्कूलों में भृत्यों, चतुर्थ वर्ग कर्मियों की भर्ती में देर, शासन ने लिया समय
कि, शासकीय स्कूलों में शिक्षक ही चतुर्थ वर्ग कर्मचारी का काम भी कर रहे हैं और स्कूल कि घंटी भी शिक्षक ही बजाने को मजबूर हैं क्योंकि वहां कोई भृत्य ही नहीं है। स्कूलों में केंद्र शासन कि योजना के तहत इन कर्मचारियों की भर्ती होनी है। इस पर ही हाईकोर्ट ने संज्ञान लिया था और सुनवाई के बाद पहले चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा ने स्कूल शिक्षा सचिव से शपथपत्र माँगा था। सचिव द्वारा पेश शपथपत्र के बाद कोर्ट ने कहा है कि उक्त शपथ पत्र काफी परेशान करने वाला प्रतीत होता है क्योंकि उक्त शपथ पत्र में केंद्र सरकार द्वारा राज्य को स्वीकृत किए गए फंड के संबंध में कोई विवरण नहीं दिया गया है।
Admin
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन