Logo
Breaking News Exclusive
मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना से बेटियों को मिला सम्मान और सहारा– उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा पहले दिन 940 बच्चों का हुआ बायोमेट्रिक अपडेट व नया आधार कार्ड पंजीयन मुख्यमंत्री सामूहिक कन्या विवाह का आयोजन 10 फरवरी को जनपद पंचायत अकलतरा के सभापति प्रिय भाई ईश्वर साहू को भारतीय जनता पार्टी जिले के दूरस्थ क्षेत्रों से आए लोगों ने जनदर्शन में बताई अपनी समस्याएं धनंजय यादव गुरुकुल वेद व्यास से हुए सम्मानित कवर्धा शहर में गोगो पेपर सहित प्रतिबंधित नशीली सामग्री के विरुद्ध कबीरधाम पुलिस की सख्त और व्यापक कार्रवाई कबीरधाम जिले के प्रतिष्ठित समाजसेवी श्री भगतराम पटेल राज्य पुलिस जवाबदेही प्राधिकरण के सदस्य नियुक्त कस्टमर से Se.x करो तभी मिलेगी सैलरी’, स्पा सेंटर ने कर्मचारी का 6 महीने से रोका वेतन, फैमिली सैलून का शर्मनाक कांड गन्ना विक्रेता किसानों को 3.45 करोड़ की राशि जारी, 1073 किसानों को मिलेगा लाभ मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना से बेटियों को मिला सम्मान और सहारा– उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा पहले दिन 940 बच्चों का हुआ बायोमेट्रिक अपडेट व नया आधार कार्ड पंजीयन मुख्यमंत्री सामूहिक कन्या विवाह का आयोजन 10 फरवरी को जनपद पंचायत अकलतरा के सभापति प्रिय भाई ईश्वर साहू को भारतीय जनता पार्टी जिले के दूरस्थ क्षेत्रों से आए लोगों ने जनदर्शन में बताई अपनी समस्याएं धनंजय यादव गुरुकुल वेद व्यास से हुए सम्मानित कवर्धा शहर में गोगो पेपर सहित प्रतिबंधित नशीली सामग्री के विरुद्ध कबीरधाम पुलिस की सख्त और व्यापक कार्रवाई कबीरधाम जिले के प्रतिष्ठित समाजसेवी श्री भगतराम पटेल राज्य पुलिस जवाबदेही प्राधिकरण के सदस्य नियुक्त कस्टमर से Se.x करो तभी मिलेगी सैलरी’, स्पा सेंटर ने कर्मचारी का 6 महीने से रोका वेतन, फैमिली सैलून का शर्मनाक कांड गन्ना विक्रेता किसानों को 3.45 करोड़ की राशि जारी, 1073 किसानों को मिलेगा लाभ

सूचना

loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com
loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com

कवर्धा न्यूज़- 10 फरवरी को 251 जोड़ों का होगा सामूहिक विवाह : मुख्यमंत्री कन्या विवाह: 10 फरवरी को 251 जोड़ों का होगा सामूहिक विवाह

मुख्यमंत्री कन्या विवाह: 10 फरवरी को 251 जोड़ों का होगा सामूहिक विवाह

कवर्धा, 6 फरवरी 2026/मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए संबल बनकर उभरी है। प्रत्येक माता पिता का सपना होता है कि वे अपनी बेटी का विवाह उचित समय पर सम्मानपूर्वक कर सकें, किंतु सीमित आय और आर्थिक कठिनाइयों के कारण अनेक परिवारों को चिंता और परेशानी का सामना करना पड़ता है। मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना ने ऐसी ही चिंताओं को दूर करते हुए जरूरतमंद परिवारों को राहत प्रदान की है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की पहल में योजना की सहायता राशि को बढ़ाकर 25 हजार रुपये से 50 हजार रुपये कर दिया गया है।

          बीते दो वर्षों में अब तक जिले में कुल 724 जोड़ों का विवाह मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के अंतर्गत सफलतापूर्वक संपन्न कराया जा चुका है। वहीं 10 फरवरी 2026 को कबीरधाम जिले के सरदार वल्लभभाई पटेल मैदान में आयोजित होने वाले सामूहिक विवाह समारोह में लगभग 251 कन्याओं का विवाह संपन्न कराया जाएगा। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय कार्यक्रम में वर्चुअल रूप से जुड़कर नव विवाहितों को आशीर्वाद देंगे और कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। सामूहिक विवाह की तैयारियां प्रारंभ हो चुकी हैं और महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं ताकि समारोह गरिमामय वातावरण में संपन्न हो सके। इस योजना के तहत सामूहिक विवाह समारोह में वैवाहिक संस्कार पूर्ण किए जाते हैं। जिला प्रशासन परिवार की भूमिका निभाते हुए समस्त व्यवस्थाएं सुनिश्चित करता है, जिससे नवविवाहित जोड़ों और उनके परिजनों को किसी प्रकार की कठिनाई का सामना न करना पड़े।

      मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना का उद्देश्य गरीब परिवारों की बेटियों के विवाह में आर्थिक सहयोग प्रदान करना, सामाजिक सुरक्षा को मजबूत करना तथा बेटियों के सम्मानपूर्ण भविष्य की राह को आसान बनाना है। यह योजना आर्थिक सहायता के साथ साथ समाज में सम्मान, समानता और सामाजिक समरसता का संदेश भी देती है।

Bureau Chief- Digvendra Kumar Gupta

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement