: मोदी की गारंटी में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने बढ़ाई किसानों की खुशहाली
Admin / Mon, Nov 25, 2024 / Post views : 149
मोदी की गारंटी में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने बढ़ाई किसानों की खुशहाली
किसानों से 21 क्विंटल प्रति एकड़ के मान से की जा रही धान खरीदी
किसानों को उपार्जन केन्द्रों के माईक्रोएटीएम से 10 हजार रूपए तक की राशि निकालने की दी गई सुविधा
Lok seva News 24 Bureau Chief - Digvendra Gupta कवर्धा 25 नवंबर 2024। जिले में धान खरीदी का सीजन शुरू होते ही किसानों के चेहरों पर उम्मीद की चमक साफ दिखाई दे रही है। बरसात के पहले से ही खेतों में धान फसल की तैयारी करने से लेकर फसल उगने और उनकी सालभर की मेहनत का फल अब मिलने लगा है। मोदी के गारंटी के अंतर्गत मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के मंशानुरूप समर्थन मूल्य पर धान खरीदी ने किसानों की खुशहाली बढ़ाई है। इस वर्ष भी किसानों से 21 क्विंटल प्रति एकड़ के मान से धान की खरीदी की जा रही है। किसानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए ‘‘टोकन तुंहर हाथ एप्प‘‘ की व्यवस्था की गई है, जिसके बेहतर संचालन से अब किसानों को धान खरीदी केन्द्र में आकर लम्बी लाईन में लगने से मुक्ति मिली है और वे अब अपने घर में बैठकर ही अपने मोबाइल एप्प के माध्यम से धान विक्रय के लिए तिथि चयन कर टोकन ले पा रहे हैं। किसानों के हित को ध्यान में रखते हुए उपार्जन केन्द्रों के माईक्रोएटीएम से 10 हजार रूपए तक की राशि निकालने की सुविधा भी दी गई है। इससे किसानों को धान बेचने परिवहन के लिए किराये पर लिए गए ट्रैक्टर, मेटाडोर आदि का भाड़ा और हमाली मजदूरी का भुगतान करने में सुविधा होगी। कवर्धा विकासखंड के लिमो गांव के किसान श्री लिखेंद्र बताते हैं कि इस बार हमारी फसल अच्छी हुई है। सरकार के समर्थन मूल्य और केंद्रों पर सुविधाओं ने हमें बहुत राहत दी है। उन्होंने बताया कि परिवार में लंबे समय से खेती-किसानी का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने इस वर्ष धान खरीदी प्रक्रिया को लेकर अपना अनुभव साझा करते हुए कहा कि परिवार मुख्य रूप से धान की खेती करते हैं विगत वर्षों की तुलना में इस वर्ष धान विक्रय में उन्हें किसी प्रकार की समस्या का सामना नहीं करना पड़ा। उन्होंने बताया कि इस वर्ष धान खरीदी केंद्रों में की गई व्यवस्थाएं काफी सराहनीय हैं। पहले उन्हें धान बेचने के लिए केंद्रों पर लंबी लाइनों में लगकर टोकन लेना पड़ता था, जिससे काफी समय बर्बाद होता था। लेकिन अब टोकन तुंहर हाथ ऐप की सुविधा मिलने से इस समस्या का समाधान हो गया है। अब वे घर बैठे ही टोकन प्राप्त कर सकते हैं और निर्धारित तिथि पर धान विक्रय कर सकते हैं। श्री लिखेंद्र ने बताया कि इस वर्ष टोकन के अनुसार धान विक्रय की प्रक्रिया बेहद सुचारू रही। धान खरीदी केंद्र पर बारदाने की पर्याप्त उपलब्धता, माइक्रो एटीएम की सुविधा और इलेक्ट्रॉनिक तौल मशीनों ने प्रक्रिया को तेज और पारदर्शी बना दिया है। इन सुविधाओं के चलते कम समय में ही धान विक्रय करना संभव हुआ। उन्होंने धान खरीदी की इस व्यवस्था के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का आभार जताया। उन्होंने प्रशासन द्वारा की गई व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए कहा कि किसानों के लिए इस प्रकार की सुविधाएं न केवल समय बचाती हैं, बल्कि उन्हें मानसिक राहत भी प्रदान करती हैं
Admin
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन