: माय भारत विथ दीवाली पर स्वच्छता का किया आयोजन
Admin / Mon, Oct 28, 2024 / Post views : 172
माय भारत विथ दीवाली पर स्वच्छता का किया आयोजन
lok seva news 24 Bureau Chief - Digvendra Gupta कवर्धा 28 अक्टूबर 2024। नेहरू युवा केन्द्र कवर्धा (युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार) एंव कंफडरेशन ऑफ आल इंडिया ट्रेड कवर्धा, चैम्बर ऑफ कॉमर्स कवर्धा के तत्वधान में दीवाली विथ माय भारत के अंतर्गत स्वच्छता अभियान का आयोजन श्री गुरूगोविंद चौक में किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उदेद्श्य लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक कर अपने आस-पास सफाई करने के लिए प्रेरित करना है। कार्यक्रम में चेम्बर आफ कामर्स के सभी पदाधिकारी, संत कबीर कृषि महाविद्यालय कवर्धा के माय भारत वांलटियर्स ने बाजार स्थल पर साफ-सफाई किया। कार्यक्रम के बाद चैम्बर ऑफ कामर्स के अध्यक्ष आकाश आहूजा ने कार्यक्रम की सहारना करते हुए सभी से स्वच्छता बनाये रखने का आग्रह किया।
Admin
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन