जांजगीर चाम्पा - कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे ने ली साप्ताहिक समय-सीमा ब : कलेक्टर ने गणतंत्र दिवस समारोह के गरिमामय आयोजन के तैयारियों के संबंध में अधिकारियों को सौंपे दायित्व
Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta / Mon, Jan 5, 2026 / Post views : 140
समाचार
कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे ने ली साप्ताहिक समय-सीमा बैठक
कलेक्टर ने गणतंत्र दिवस समारोह के गरिमामय आयोजन के तैयारियों के संबंध में अधिकारियों को सौंपे दायित्व
अभ्युदय योजना अंतर्गत अनुसूचित जाति वर्ग के हितग्राहियों को लक्ष्य के अनुरूप शत प्रतिशत लाभान्वित करने के दिए निर्देश
केन्द्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं में हितग्राहियों का शत-प्रतिशत ई-केवायसी सुनिश्चित करने कहा
जांजगीर-चांपा, 05 जनवरी 2026/ कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में साप्ताहिक समय-सीमा बैठक लेकर जिले में संचालित विभिन्न विभागीय योजनाओं, समय-सीमा के लंबित प्रकरणों तथा विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। बैठक में उन्होंने धान खरीदी व्यवस्था, शिक्षा विभाग की प्रगति, निर्माण कार्यों की स्थिति एवं प्रशासनिक सुधारों से संबंधित विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। कलेक्टर ने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि शासकीय योजनाओं एवं विकास कार्यों का क्रियान्वयन पारदर्शिता, गुणवत्ता और समयबद्धता के साथ सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि जनहित से जुड़े कार्यों के लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण किया जाए।
कलेक्टर श्री महोबे ने प्रधानमंत्री अनुसूचित जाति अभ्युदय योजना (पीएम अजय) की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने बैंकों को अनुसूचित जाति वर्ग के पात्र हितग्राहियों के ऋण प्रकरणों का त्वरित परीक्षण कर समयबद्ध स्वीकृति देने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर ने आजीविका एवं रोजगार ऋण मेले में योजना से संबंधित स्टॉल अनिवार्य रूप से लगाने के निर्देश देते हुए कहा कि योजना का उद्देश्य युवाओं को स्वरोजगार से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाना है। बैठक में बताया गया कि जिले को योजना अंतर्गत कुल 885 ऋण प्रकरणों का लक्ष्य प्राप्त हुआ है। कलेक्टर ने लक्ष्य अन�
Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन