Logo
Breaking News Exclusive
महतारी वंदन योजना से मिली आर्थिक मजबूती ग्राम झाफल की उर्वशी देवी ने साड़ी व्यवसाय को दी नई पहचान मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने किया बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026 का शुभारंभ घरेलू गैस सिलेंडर के व्यावसायिक उपयोग पर प्रशासन की सख्ती, ग्यारह प्रतिष्ठानों से सिलेंडर जब्त घरेलू गैस सिलेंडर के दुरुपयोग पर खाद्य विभाग की कार्रवाई जिला जेल जांजगीर में बंदियों की स्वास्थ्य जांच और हेपेटाइटिस-बी टीकाकरण शिविर आयोजित कक्षा 12 वीं की इतिहास, व्यवसाय अध्ययन, कृषि विज्ञान के तत्व एवं गणित एवं ड्राईग एंड पेंटिंग विषय की परीक्षा संपन्न कलेक्टर ने नगरीय निकायों की समीक्षा बैठक लेकर स्वच्छता, पीएम आवास और पेयजल व्यवस्था सुधारने के दिए निर्देश घरेलू गैस सिलेंडर के दुरुपयोग पर खाद्य विभाग की कार्रवाई, कई प्रतिष्ठानों में छापेमारी आकस्मिक मृत्यु के 02 प्रकरणों में 8 लाख रुपए की सहायता राशि स्वीकृत बिहान से बदली पुष्पलता साहू की जिंदगी, आर्थिक सशक्तिकरण की राह पर, बनीं लखपति दीदी महतारी वंदन योजना से मिली आर्थिक मजबूती ग्राम झाफल की उर्वशी देवी ने साड़ी व्यवसाय को दी नई पहचान मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने किया बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026 का शुभारंभ घरेलू गैस सिलेंडर के व्यावसायिक उपयोग पर प्रशासन की सख्ती, ग्यारह प्रतिष्ठानों से सिलेंडर जब्त घरेलू गैस सिलेंडर के दुरुपयोग पर खाद्य विभाग की कार्रवाई जिला जेल जांजगीर में बंदियों की स्वास्थ्य जांच और हेपेटाइटिस-बी टीकाकरण शिविर आयोजित कक्षा 12 वीं की इतिहास, व्यवसाय अध्ययन, कृषि विज्ञान के तत्व एवं गणित एवं ड्राईग एंड पेंटिंग विषय की परीक्षा संपन्न कलेक्टर ने नगरीय निकायों की समीक्षा बैठक लेकर स्वच्छता, पीएम आवास और पेयजल व्यवस्था सुधारने के दिए निर्देश घरेलू गैस सिलेंडर के दुरुपयोग पर खाद्य विभाग की कार्रवाई, कई प्रतिष्ठानों में छापेमारी आकस्मिक मृत्यु के 02 प्रकरणों में 8 लाख रुपए की सहायता राशि स्वीकृत बिहान से बदली पुष्पलता साहू की जिंदगी, आर्थिक सशक्तिकरण की राह पर, बनीं लखपति दीदी

सूचना

loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com
loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com

मुंगेली न्यूज़ - कलेक्टर ने अफवाहों से बचने, गैस और पेट्रोल-डीजल की पर् : कलेक्टर ने गैस एजेंसी और पेट्रोल पंप संचालकों की ली बैठक, आपूर्ति व्यवस्था की समीक्षा की

Bureau Chief- Digvendra Kumar Gupta / Wed, Mar 11, 2026 / Post views : 116

जिला जनसंपर्क कार्यालय मुंगेली (छ.ग.)

समाचार

कलेक्टर ने गैस एजेंसी और पेट्रोल पंप संचालकों की ली बैठक, आपूर्ति व्यवस्था की समीक्षा की

कलेक्टर ने अफवाहों से बचने, गैस और पेट्रोल-डीजल की पर्याप्त स्टॉक उपलब्धता के दिए निर्देश

मुंगेली, 11 मार्च 2026// कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार ने जिला कलेक्टोरेट स्थित मनियारी सभाकक्ष में गैस एजेंसी एवं पेट्रोल पंप संचालकों की बैठक लेकर रसोई गैस, पेट्रोल और डीजल की उपलब्धता एवं आपूर्ति व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने गैस एजेंसी संचालकों से गैस सिलेंडर की सप्लाई और रिफिलिंग की जानकारी ली तथा निर्देश दिए कि उपभोक्ताओं से निर्धारित दर से अधिक राशि न ली जाए। गैस सिलेंडर का विक्रय तय मूल्य पर ही किया जाए। उन्होंने कहा कि ओवरप्राइसिंग करते हुए पाए जाने पर संबंधित संचालकों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने गैस एजेंसियों में फायर सेफ्टी मानकों की जांच सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों में लगे सीसीटीवी कैमरों के सुचारू रूप से कार्य करने की नियमित जांच करने निर्देशित किया।

कलेक्टर ने वनांचल क्षेत्रों में गैस सिलेंडर की आपूर्ति और रिफिलिंग की भी जानकारी ली। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के हितग्राहियों को किसी भी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े, इसका विशेष ध्यान रखा जाए। साथ ही बुकिंग के कारण किसी प्रकार की घबराहट या कानून-व्यवस्था की स्थिति निर्मित न हो, इसका भी ध्यान रखने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने पेट्रोल पंप संचालकों से पेट्रोल और डीजल के स्टॉक एवं सप्लाई की जानकारी ली तथा पर्याप्त मात्रा में स्टॉक बनाए रखने और आवश्यकता अनुसार स्टॉक बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों में किसी भी स्थिति में स्टॉक की कमी नहीं होनी चाहिए। कलेक्टर ने आम नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की भ्रामक खबरों या अफवाहों पर ध्यान न दें। जिले में गैस, पेट्रोल और डीजल का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है, इसलिए घबराने की आवश्यकता नहीं है। जिला प्रशासन आपूर्ति व्यवस्था की लगातार निगरानी कर रहा है। बैठक में अतिरिक्त कलेक्टर श्रीमती निष्ठा पाण्डेय तिवारी, जिला पंचायत सीईओ श्री प्रभाकर पाण्डेय, अपर कलेक्टर श्री जी.एल.यादव, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवनीत कौर, मुंगेली एसडीएम श्री अजय शतरंज और जिले के सभी गैस एजेंसी और पेट्रोल पंप संचालक उपस्थित रहे।

Bureau Chief- Digvendra Kumar Gupta

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement