Logo
Breaking News Exclusive
26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन 26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन

सूचना

loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com
loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com

मुंगेली न्यूज़ - लापरवाही पर डीईओ, डीएमसी, ईई, एसडीओ व सब इंजीनियर को न : कलेक्टर ने पीएम श्री एवं स्वामी आत्मानंद स्कूलों का किया निरीक्षण, निर्माणाधीन भवनों की धीमी प्रगति पर जताई नाराजगी

Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta / Sat, Mar 7, 2026 / Post views : 181

जिला जनसंपर्क कार्यालय मुंगेली (छ.ग.)

समाचार

कलेक्टर ने पीएम श्री एवं स्वामी आत्मानंद स्कूलों का किया निरीक्षण, निर्माणाधीन भवनों की धीमी प्रगति पर जताई नाराजगी

लापरवाही पर डीईओ, डीएमसी, ईई, एसडीओ व सब इंजीनियर को नोटिस जारी करने के निर्देश

पी एम श्री स्कूलों के निर्माण में मानकों के अनुरूप पूर्ण गुणवत्ता सुनिश्चित करने दिए निर्देश

मुंगेली, 07 मार्च 2026// कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार ने आज मुंगेली एवं लोरमी विकासखंड में निर्माणाधीन पीएम श्री तथा स्वामी आत्मानंद विद्यालयों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान निर्माण कार्यों की धीमी प्रगति और गुणवत्ता में कमी पर उन्होंने गहरी नाराजगी व्यक्त की तथा संबंधित अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए। कलेक्टर ने जिला पंचायत सीईओ श्री प्रभाकर पाण्डेय के साथ मोतिमपुर (अमरटापू) में निर्माणाधीन पीएम श्री विद्यालय का अवलोकन किया। उन्होंने लैब, लाइब्रेरी, कक्षाओं सहित विभिन्न व्यवस्थाओं का निरीक्षण करते हुए पीएम श्री के मानकों के अनुरूप सभी आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधूरे कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने तथा स्कूल की शिफ्टिंग जल्द सुनिश्चित करने को कहा।

निरीक्षण के दौरान निर्माण कार्य मानकों के अनुरूप नहीं पाए जाने पर कलेक्टर ने एसडीओ सहित सब इंजीनियर को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने लोरमी विकासखंड के लालपुर धाम में स्व.अंजोरदास पाटले स्वामी आत्मानंद विद्यालय के निर्माणाधीन भवन का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्य में गुणवत्ता सुनिश्चित करने तथा निर्धारित समय-सीमा में कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने संबंधित इंजीनियरों और ठेकेदारों को सख्त हिदायत देते हुए कहा कि शिक्षा शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है, इसलिए विद्यालय परिसर के निर्माण कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही या गुणवत्ता से समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। खराब गुणवत्ता पाए जाने पर संबंधितों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्वामी आत्मानंद स्कूल लोरमी का भी दौरा किया। यहां निर्माण कार्य की धीमी प्रगति पर नाराजगी जताते हुए ग्रामीण यांत्रिकी सेवा के ईई, एसडीओ एवं सब इंजीनियर को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। साथ ही निर्माण कार्यों की समय पर रिपोर्टिंग और प्रभावी मॉनिटरिंग नहीं होने पर जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) और जिला मिशन समन्वयक (डीएमसी) को भी नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि आने वाले समय में मुख्यमंत्री द्वारा इन सभी नए स्कूल भवनों का उद्घाटन किया जाएगा, इसलिए निर्माण कार्य पूर्ण गुणवत्ता और भव्यता के साथ समय पर पूर्ण होना चाहिए।

बच्चों से किया संवाद, टीचर बनकर हल किए गणित के सवाल

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने स्वामी आत्मानंद विद्यालय लोरमी में कक्षा आठवीं के विद्यार्थियों से संवाद किया। उन्होंने बच्चों से गणित के प्रश्न पूछे और स्वयं शिक्षक बनकर बोर्ड पर सवाल हल कर उन्हें समझाया। इस दौरान उन्होंने बच्चों से उनके भविष्य के सपनों के बारे में भी जाना और उन्हें मोबाइल से दूर रहकर पूरी मेहनत और लगन के साथ पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर मुंगेली एसडीएम श्री अजय शतरंज सहित संबंधित विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।

सुजीत कुमार सिंह// फोटो

Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement