Logo
Breaking News Exclusive
26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन 26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन

सूचना

loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com
loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com

: कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे ने मनरेगा अंतर्गत चल रहे निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण

Admin / Sun, Sep 8, 2024 / Post views : 226

कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे ने मनरेगा अंतर्गत चल रहे निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण

खाद्य गोदान निर्माण कार्य में लापरवाही बरतने पर आरईएस के एसडीओ और तकनीकी सहायक को नोटिस जारी करने के दिए निर्देश

निर्माण कार्यों को गुणवत्ता के साथ समय पर पूर्ण करें– कलेक्टर श्री महोबे

lok seva news 24 Bureau Chief - Digvendra Gupta

कवर्धा, 08 सितंबर 2024। कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे ने आज महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना अंतर्गत चल रहे आंगनबाड़ी भवन, खाद्य गोदाम निर्माण, मुक्तिधाम प्रतीक्षालय सहित विभिन्न ग्राम पंचायत में चल रहे अनेक कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान कलेक्टर श्री महोबे ने जनपद पंचायत सहसपुर लोहारा के ग्राम पंचायत बचेड़ी, उदियाखुर्द और तालपुर के कार्यों का निरीक्षण किया। कलेक्टर ने ग्राम उड़ियाखुर्द में निर्माणाधीन खाद्य गोदाम में गुणवत्तापूर्ण कार्य नही होने पर आरईएस सहसपुर लोहारा एसडीओ श्री दिनेश राम और तकनीकी सहायक श्री युंग चंद्राकर को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री महोबे ने सक्त निर्देश देते हुए कहा कि मनरेगा के तहत चल रहे निर्माण कार्य निर्धारित समयसीमा के भीतर गुणवत्ता से होना चाहिए। उन्होंने यह सुनिश्चित करने कहा कि सभी निर्माण कार्य मनरेगा के दिशा-निर्देशों और निर्धारित रूप रेखा के अनुसार हो। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। काम की गुणवत्ता को प्राथमिकता दी जानी चाहिए और यह सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के विकास के लिए इन योजनाओं का क्रियान्वयन सही तरीके से होना चाहिए, ताकि स्थानीय लोगों को इसका अधिकतम लाभ मिल सके। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को नियमित रूप से कार्यों की समीक्षा करने निर्देश दिए। कलेक्टर ने नागरिक सूचना फलक को निर्धारित स्थान पर बनाने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री महोबे ने मैदानी कर्मचारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि महात्मा गांधी नरेगा अंतर्गत बनाए जाने वाले सभी परिसंपत्तियों के निर्माण के साथ ही नागरिक सूचना फलक अनिवार्यता बनाया जाए जिससे कि निर्माण कार्यों की संपूर्ण जानकारी ग्रामीणों को प्राप्त होती रहे। कार्यों में गुणवत्ता बनाए रखने के साथ ही समय पर कार्य पूर्ण करने के लिए विशेष रूप से निर्देशित किया गया। निर्माण कार्यों में नियोजित श्रमिकों को समय पर मजदूरी भुगतान करने के निर्देश संबंधितो को दिए गए। निरीक्षण के दौरान जनपद पंचायत सीईओ, ग्राम पंचायत के सरपंच सचिव के अतिरिक्त सहायक परियोजना अधिकारी, महात्मा गांधी नरेगा योजना जिला पंचायत कार्यक्रम अधिकारी, जनपद पंचायत सहसपुर लोहारा तकनीकी सहायक सहित ग्रामीण उपस्थित रहे।

Admin

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement