Logo
Breaking News Exclusive
26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन 26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन

सूचना

loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com
loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com

: कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे ने उल्टी-दस्त से प्रभावित ग्राम बहरमुड़ा पहुंचकर जायजा लिया

Admin / Sun, Jun 23, 2024 / Post views : 195

कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे ने उल्टी-दस्त से प्रभावित ग्राम बहरमुड़ा पहुंचकर जायजा लिया

ग्राम बहरमुड़ा में उल्टी-दस्त के रोकथाम के लिए प्राथमिक स्कूल को बनाया गया अस्थायी कैंप

बेहतर उपचार के बाद अस्थायी कैंप से मौसमी बीमारियों से पीड़ित ग्रामीणों को सकुशल छुटटी दी गई

ग्रामीणों ने कलेक्टर से सचिव की शिकायत की, शिकायत को संज्ञान में लिया और जिला पंचायत सीईओ को सभी पहलुओं की जांच करने के निर्देश दिए

लोकसेवा न्यूज़ 24  सवांददाता

कवर्धा, 23 जून 2024। कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे आज कवर्धा विकासखण्ड के ग्राम बरहमुड़ा में उल्टी-दस्त से प्रभावित ग्रामीणों को स्वास्थ्य सुधार की जानकारी लेने पहुंचे। उन्होने ग्राम बहरमुड़ा में उल्टी-दस्त को प्रभावित रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग,लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग और पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कलेक्टर ने इन विभागों को ग्राम सहित आसपास के गांवों में भी कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिए। उन्होने ग्राम बहरमुड़ा के प्राथमिक स्कूल में बनाए गए अस्थायी स्वास्थ्य कैंप का भी अवलोकन किया और वहां उपचार के लिए सभी आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने अस्थायी कैपं में तैनात चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य अमलों से उल्टी-दस्त से प्रभावित लोगों के स्वास्थ्य सुधार के बारे में पूरी जानकारी ली। कलेक्टर से ग्राम बहरमुड़ा के ग्रामीणों ने ग्राम सचिव की बेहद और गंभीर शिकायत की। कलेक्टर ने ग्राम सचिव के विरूद्ध़ मिली शिकायत की जांच करने के लिए जिला पंचायत सीईओ को शिकायतों की सभी पहलुओं की जांच करने के निर्देश दिए है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ बीएल राज ने बताया कि ग्राम बहरमुड़ा में 21 जून को उल्टी दस्त से 10 मरीज, 22 जून को 18 मरीज और 23 जून को 2 मरीज कुल 30 लोगों का अस्थायी स्वास्थ्य कैंप में बेहतर उपचार किया गया और प्राथमिक उपचार के बाद सभी को सकुशल छुट्टी दी गई। वर्तमान में उल्टी-दस्त से कोई गंभीर पीडित नहीं है। कलेक्टर श्री महोबे ने ग्राम के सभी घरों में स्वास्थ्य अमला भेज कर सभी का स्वास्थ्य परीक्षण कराने और उल्टी-दस्त के प्रभावी नियंत्रण एवं रोकथाम के लिए आवश्यक निर्देश दिए। उनहोने अस्थायी कैंप में 24 घंटे चिकित्सक सहित स्वास्थ्य अमलों को अलर्ट रहने के सख्त निर्देश दिए है।कलेक्टर ने उपस्वास्थ्य केन्द्र बुटकुली, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र इंदौरी और सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पिपरिया में भी उल्टी-दस्त एवं मौसमी बीमारियों के प्रभावी रोकथाम के लिए सभी आवश्यक तैयारियों सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री महोबे ने ग्राम बहरमुड़ा के सभी शासकीय एवं निजी जल स्त्रोंतों को जल परीक्षण कराने के लिए पीएचई विभाग को निर्देश दिए। साथ ही सभी जल स्त्रोंतों को क्लोरिनेशन कराने के निर्देश दिए। कलेक्टर के निर्देश पर ग्राम के 9 हैण्डपंप का जल परीक्षण का सैम्पल लिया गया है। और ग्राम के 16 स्त्रोतों को क्लोरिनेशन किया गया है। पीएचई एसडीओ श्री डीएस राजूपत ने बताया कि ग्राम बहरमुड़ा की कुल आबादी 2081 हैं तथा परिवारों की संख्या 463 है। ग्राम में पेयजल आपूर्ति के लिए 16 जल स्त्रोत है, जिसमें 6 पाउर पंप, एक सोलर पंप और 9 हैण्ड पंप है। इसके अलावा ग्राम में निजी बोर जल स्त्रोत कुल 33 जल स्त्रोत हैं। कलेक्टर के निर्देश पर जल स्त्रोतों को क्लोरिनेशन का काम किया जा रहा है। पानी टंकी का भी क्लोरिनेशन किया गया है। सभी 33 जल स्त्रोंतो का परीक्षण के लिए सैम्पल लिए गए है, जांच रिपोर्ट अभी नहीं आई है।

Admin

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement