Logo
Breaking News Exclusive
26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन 26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन

सूचना

loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com
loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com

: कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहसपुर लोहारा किया औचक निरीक्षण, सुविधाओं का लिया जायजा

Admin / Fri, Oct 4, 2024 / Post views : 192

कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहसपुर लोहारा किया औचक निरीक्षण, सुविधाओं का लिया जायजा

अस्पताल में चिकित्सा सेवाओं, दवाइयों की उपलब्धता, और मरीजों को दी जाने वाली सेवाओं की गुणवत्ता की समीक्षा की

कलेक्टर ने पंजीयन काउंटर का निरीक्षण कर मरीजों की पंजीकरण प्रक्रिया की ली जानकारी

कलेक्टर ने गर्भवती महिलाओं से मुलाकात कर उनकी स्वास्थ्य स्थिति की जानकारी ली और पोषण किट भेंट की

लोक सेवा न्यूज़ 24 सम्पादक - दिग्वेंद्र गुप्ता कवर्धा, 04 अक्टूबर 2024। कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा ने विकासखंड सहसपुर लोहारा मुख्यालय में स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल के विभिन्न वार्डों का जायजा लिया और सुविधाओं की जांच की। इस दौरान उन्होंने अस्पताल में उपलब्ध चिकित्सा सेवाओं, दवाइयों की उपलब्धता, मरीजों को दी जा रही सेवाओं की गुणवत्ता, स्वच्छता, और स्टाफ की उपस्थिति की समीक्षा की। कलेक्टर ने अस्पताल प्रबंधन को आवश्यक निर्देश दिए और मरीजों से उनकी समस्याओं और सुझावों के बारे में भी जानकारी ली। कलेक्टर श्री वर्मा ने मरीजों से सीधे बातचीत की और उनकी समस्याओं व अनुभवों के बारे में जानकारी ली। उन्होंने मरीजों से अस्पताल में मिल रही सुविधाओं, दवाइयों की उपलब्धता, डॉक्टरों और स्टाफ के व्यवहार के बारे में पूछा। कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा ने निरीक्षण के दौरान पंजीयन काउंटर का भी निरीक्षण किया और वहां प्रतिदिन होने वाले मरीजों के पंजीयन की जानकारी ली। उन्होंने काउंटर पर पंजीकरण की प्रक्रिया को देखा और यह सुनिश्चित किया कि मरीजों का पंजीयन समय पर और सुगमता से हो। पंजीयन करने वाले कर्मचारी ने बताया कि आज 200 से अधिक लोगों का पंजीयन किया जा चुका है। उन्होंने काउंटर स्टाफ से प्रतिदिन पंजीकृत मरीजों की संख्या, पंजीयन प्रक्रिया की समय सीमा और मरीजों को दी जाने वाली सेवाओं के बारे में विस्तृत जानकारी ली। कलेक्टर ने निर्देशित करते हुए कहा कि सभी पंजीकृत मरीजों का उचित रिकॉर्ड रखा जाए। इस दौरान उन्होंने अस्पताल में जांच कराने आएं मरीजों से बात-चीत की। उन्होंने अस्पताल प्रशासन को निर्देशित किया कि मरीजों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर सुलझाया जाए और अस्पताल में आने वाले हर व्यक्ति को बेहतर और समय पर चिकित्सा सेवाएं प्रदान की जाएं। कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा ने अस्पताल के निरीक्षण के दौरान गर्भवती माताओं से मुलाकात की और मां और शिशु के स्वास्थ्य की जानकारी ली। उन्होंने गर्भवती महिलाओं से उनकी स्वास्थ्य स्थिति, नियमित चेकअप और अस्पताल में मिल रही सुविधाओं के बारे में बात की। इसके साथ ही कलेक्टर ने उन्हें पोषण किट भेंट की, जिसमें शिशु और मां के स्वास्थ्य के लिए आवश्यक पोषक तत्व शामिल थे। कलेक्टर ने कहा कि गर्भवती माताओं और शिशुओं का स्वास्थ्य प्रशासन की प्राथमिकता में है, और यह सुनिश्चित किया जाएगा कि उन्हें उचित देखभाल और पोषण मिले। उन्होंने माताओं को समय पर टीकाकरण और पोषण संबंधी आवश्यकताएं पूरी करने की सलाह दी और स्वास्थ्य केंद्रों पर उपलब्ध सभी सुविधाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। कलेक्टर ने यह भी कहा कि महिलाओं और बच्चों का स्वस्थ रहना समाज के विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है, और प्रशासन हर संभव सहायता प्रदान करेगा।

Admin

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement