: कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे ने अधिकारी-कर्मचारियों को दिलाई तिरंगा शपथ
Admin / Tue, Aug 13, 2024 / Post views : 155
कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे ने अधिकारी-कर्मचारियों को दिलाई तिरंगा शपथ
लोक सेवा न्यूज़ 24 संपादक - दिग्वेंद्र गुप्ता
कवर्धा, 13 अगस्त, 2024। कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे ने अजादी के अमृत महोत्सव के तहत स्वत्रंता सप्ताह में आज जिला कार्यालय परिसर में अधिकारी-कर्मचारियों को तिरंगा शपथ दिलाई। कलेक्टर ने अधिकारी-कर्मचारियों को तिरंगा फहराने स्वतंत्रता सेनानियों और वीर सपूतों की भावनाओं का सम्मान करने तथा भारत के विकास और प्रगति के लिए खुद को समर्पित करने की शपथ सभी कर्मचारियों को दिलाई। इस असवर पर जिला पंचायत सीईओं श्री संदीप कुमार अग्रवाल, अपर कलेक्टर श्री निर्भय साहू उपस्थित थे। उल्लेखनीय है कि आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत कबीरधाम जिले में 9 से 15 अगस्त तक स्वतंत्रता सप्ताह मनाया जा रहा है। इस दौरान ’’हर घर तिरंगा’’ कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इसके तहत सभी भारतीय नागरिकों को राष्ट्रीय ध्वज अपने घर पर फहराने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। स्वतंत्रता सप्ताह के दौरान जिले में तिरंगा यात्राएं, तिरंगा रैलियां, तिरंगा दौड, देश भक्ति संगीत कार्यक्रम और मैराथन जैसे अनेक देश-भक्ति से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
Admin
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन