Logo
Breaking News Exclusive
26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन 26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन

सूचना

loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com
loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com

: कवर्धा न्यूज़ - कलेक्टर ने गर्भवती महिला और मृत बच्चे की जानकारी मिलने पर लिया तत्काल संज्ञान

Admin / Wed, Jun 5, 2024 / Post views : 201

कलेक्टर ने गर्भवती महिला और मृत बच्चे की जानकारी मिलने पर लिया तत्काल संज्ञान


कलेक्टर ने सिविल सर्जन को मामले की जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के दिए निर्देश


कवर्धा, 05 जून 2024। कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे ने कवर्धा जिला अस्पताल में 04 जून को शाम 5.50 बजे गर्भवती महिला और मृत बच्चे की जानकारी मिलने पर घटना क्रम की जानकारी लेते हुए तत्काल संज्ञान में लिया। कलेक्टर ने सिविल सर्जन को मामले की जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक जिला चिकित्सालय कवर्धा डॉ. केशव धु्रव ने बताया कि विकासखंड बोड़ला अंतर्गत ग्राम मुडवाही निवासी मरीज जेठिया बाई बैगा उम्र 32 वर्ष, 04 जून को रात्रि 02.25 बजे जिला चिकित्सालय कबीरधाम में सीएचसी झलमला से रिफर होकर आई थी। जिला अस्पताल की स्त्रीरोग विशेषज्ञ के द्वारा जेठिया बाई की तत्काल बाह्य परीक्षण कर आंतरिक परीक्षण कराने की सलाह दी गई। लेकिन जेठिया द्वारा सहयोग न कर इसके लिए इनकार किया गया। जिसके कारण बाह्य परीक्षण मे एफएचएस नहीं मिलने से डॉक्टर द्वारा सामान्य प्रसव के लिए प्रक्रिया की गई। जिसके बाद मरीज को निरतंर निगरानी में रखा गया। उन्होंने बताया कि सुबह 07 बजे परीक्षण कर पाया गया कि मरीज जेठिया बाई की स्थिति गंभीर हो रही थी। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए तत्काल सिंजिरियन करने के लिए शिप्ट किया गया। उस समय मरीज शॉक की स्थिति मे थी फिर मरीज को जरनल एनेस्थिसिया देकर आपरेशन किया गया। ऑपरेशन के दौरान ज्ञात हुआ कि मरीज की बच्चादानी फटी हुई थी और काफी मात्रा में रक्त का स्त्राव हो रहा था, बच्चा मेसरेटेड (मृत बच्चा) था। ऐसी स्थिति में डॉक्टर की पहली प्राथमिकता बच्चेदानी को निकालकर मरीज को बचाना था। ये आपरेशन की प्रक्रिया दोपहर 01.30 बजे पूर्ण कर पोस्ट आपरेटिव कक्ष मे ही वेंटीलेटर सपोर्ट पर सतत् निगरानी मे रखा गया। इस दौरान मरीज को जीवन रक्षक दवाई के साथ दो यूनिट ब्लड भी दिया गया। लेकिन मरीज की स्थिति स्थिर बनी हुई थी। जिसे देखते हुए परिजन को अवगत कराया गया एवं सहमति भी ली गई। उन्होने बताया कि लगभग 05.50 बजे मरीज को मृत घोषित किया गया। सिविल सर्जन डॉ. धु्रव ने बताया कि आपरेशन के दौरान आपरेशन कक्ष में बिजली और ऑक्सीजन की समस्या नही थी। जिला अस्पताल में लगातार चिकित्सकीय सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। मरीजों के सही इलाज के लिए नए-नए निर्णय लिए जा रहे हैं।

Admin

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement