Logo
Breaking News Exclusive
26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन 26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन

सूचना

loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com
loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com

: कलेक्टर ने स्वच्छ भारत मिशन एवं प्रधानमंत्री आवास योजना के सम्बंध में अधिकारियों की ली बैठक

Admin / Wed, Sep 4, 2024 / Post views : 184

जिला जनसंपर्क कार्यालय मुंगेली (छ.ग.) समाचार

कलेक्टर ने स्वच्छ भारत मिशन एवं प्रधानमंत्री आवास योजना के सम्बंध में अधिकारियों की ली बैठक

पीएम आवास योजना संबंधी समस्या एवं शिकायत के लिए हेल्पलाईन नम्बर 9406275534 पर कर सकते हैं सम्पर्क

lok seva news 24 Bureau Chief - Digvendra Gupta

मुंगेली 04 सितंबर 2024// कलेक्टर श्री राहुल देव ने जिला कलेक्टोरेट स्थित एनआईसी कक्ष में स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत ‘‘स्वच्छता ही सेवा’’ एवं प्रधानमंत्री आवास योजना के संबंध में अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में उन्होंने स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत स्वच्छ भारत दिवस (02 अक्टूबर) के उपलक्ष्य में नगरीय निकाय क्षेत्रों में ‘‘स्वच्छता ही सेवा’’ अभियान का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने अभियान की तैयारियों के संबंध में विस्तार से चर्चा की और आवश्यक निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि ‘‘स्वच्छता ही सेवा’’ अभियान का मुख्य उद्देश्य विभिन्न विभागों के समन्वय से नगरीय निकाय क्षेत्रों को पूर्ण स्वच्छ, सुन्दर एवं पर्यावरण की दृष्टि से हरा-भरा बनाना है। उन्होंने कहा कि इस कार्य में आमजन की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए उक्त अभियान के तहत शहरी क्षेत्रों सहित जिले में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने मुंगेली सीएमओ को वेस्ट टू आर्ट के संबंध में बेहतर नवाचार कार्य करने के निर्देश दिए। सम्पूर्ण स्वच्छता श्रमदान के अन्तर्गत नगरीय निकायों में स्थित स्थानीय स्मारक, पर्यटन स्थल, नदी-नालों एवं अन्य स्थानों पर आमजन के सहयोग से श्रमदान कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इस संबंध में जिला कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को ‘‘स्वच्छता ही सेवा’’ अभियान की निर्धारित तिथि से पूर्व ही जिले में स्वच्छता अभियान चलाकर सरकारी कार्यालयों, सार्वजनिक स्थानों, पार्क आदि में व्यापक साफ-सफाई करवाने के निर्देश दिए। इसी तरह प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत जिले में स्वीकृत आवास, पूर्ण एवं अपूर्ण आवास की स्थिति के बारे में जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) शासन की महत्वाकांक्षी योजना है। उन्होंने आवास पूर्णता में प्रगति लाने के लिए सम्बंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि पीएम आवास योजना संबंधी समस्या एवं शिकायत के लिए हेल्पलाईन नम्बर 9406275534 पर सम्पर्क किया जा सकता है। इस अवसर पर संबंधित विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।

Admin

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement