Logo
Breaking News Exclusive
26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन 26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन

सूचना

loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com
loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com

: किसानों को मांग के अनुरूप समितियों में खाद-बीज का भण्डारण और वितरण सुनिश्चित करें-कलेक्टर

Admin / Fri, May 24, 2024 / Post views : 202

किसानों को मांग के अनुरूप समितियों में खाद-बीज का भण्डारण और वितरण सुनिश्चित करें-कलेक्टर


कलेक्टर ने खरीफ फसल 2024-25 के तैयारियों की समीक्षा की


कवर्धा, 25 मई 2024। कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे ने आगामी मानसून से पूर्व खरीफ फसल 2024-25 की तैयारियों के संबंध में कृषि, विपणन, बीज निगम सहित उद्यानिकी, पशुधन एवं मछली पालन विभाग, शक्कर कारखाना प्रबंधक एवं उप पंजीयक सेवा सहकारी संस्थाए, जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक के नोडल अधिकारियों की संयुक्त बैठक ली। कलेक्टर ने बैठक में खरीफ फसल की तैयारियों की गहनता से समीक्षा करते हुए जिले में खाद-बीज की मांग के अनुपात में भण्डारण एवं समितियों में वितरण और किसानों द्वारा समितियों के माध्यम से किए जा रहे उठाव सहित सभी एजेंडों पर बारीकी से समीक्षा की। कलेक्टर श्री महोबे ने कृषि एवं जिला विपणन अधिकारी से आगामी खरीफ फसल के लिए किसानों द्वारा किए जा रहे खाद-बीज एवं उवर्रक के मांग एवं भण्डारण और वितरण की पूरी जानकारी ली। कलेक्टर ने जिले के सभी सेवा सहकारी समितियों के माध्यम से संबंधित समितियों के पंजीकृत किसानों द्वारा किए जा रहे खाद-बीज और उर्वरक की मांग की पूरी जानकारी ली एवं मांग के अनुपात में जिले में खाद-बीज और उर्वरक का भण्डारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने जिले में यूरिया, सुपर फास्फेट, डीएपी, एनपीके और पोटाश के लक्ष्य एवं भंडारण और वितरण की पूरी जानकारी ली। बैठक में बताया गया कि उर्वरकों के लक्ष्य के अनुपात में 56 प्रतिशत भण्डारण कर लिया गया है, जिसमें उरर्वकों को 39 हजार 810 मेट्रीक का लक्ष्य था, जिसके अनुपात में 22 हजार 446 हजार मेट्रीक टन का भंडारण किया गया है। कलेक्टर ने उर्वरकों के लिए मांग पत्र भेंजने के निर्देश दिए है। इसी प्रकार समितियों में मांग के आधार पर 17 हजार 691 मेट्रीक टन समितियों को उपलब्ध कराया गया है। कलेक्टर ने किसानों उर्वरकों के अग्रिम उठाव के लिए आवश्यक निर्देश दिए। जिले में डीएपी उर्वरक की कमी होने की स्थिति में वैकल्पिक व्यवस्था के रूप में यूरिया, एनपीके, एवं एसएसपी के समूह का उपयोग कृषकों के मध्य प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए। उन्होने सेवा सहकारी समितियों में एवं निजी कृषि केन्द्रों में बीज एवं खाद की उच्चगुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्हांने जिले के निजी कृषि केन्द्रों के पंजीयन सहित आवश्यक जांच करने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री महोबे ने बैठक में कृषि विभाग के काम-काज की समीक्षा की। उन्होने जिले में ई-केवायसी एवं आधार सिडींग के लिए शेष किसानों का जल्द से जल्द कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने बैठक में जिले में जैविक खेती को बढ़ावा देते हुए सुगंधित एवं लघु धान्य फसलों को बढ़ावा देने के लिए कृषकों का प्रोत्साहित कर इन फसलों के बीच उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। विशेष पिछड़ी जनजातियों का जाति प्रमाण पत्र का संग्रहण कर वरिष्ठ कार्यालय को प्रेषित करने के निर्देश दिए। खरीफ 2024 के लिए जिले में दलहन, तिलहन, लघु फसलों के रकबे में वृद्धि कर एवं कपास की फसलों को जिले में नवाचार अभियान चलाने के निर्देश दिए। बेमौसम बारिश से फसल नुकसान हुए किसानों को क्रियान्वयन बीमा कंपनी से बीमा दावा राशि भुगतान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। डिजीटल फसल सर्वे की कार्य योजना पर कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होने अऋणी किसानों को केसीसी के दायरे में लाने के निर्देश दिए

Admin

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement