: बिलासपुर लोकसभा क्षेत्र से सांसद निर्वाचित होने पर आदरणीय श्री तोखन साहू जी को बधाई
Bilaspur Loksabha Election Result - बिलासपुर लोक सभा सीट से तोखन साहू ने 1 लाख 64 हजार 5 सौ 58 वोट से जीत दर्ज किया, देखे पूरा डिटेल ....
लोक सेवा न्यूज़ 24 सवांददाता
बिलासपुर /मुंगेली, 4 जून 2024// बिलासपुर लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी श्री तोखन साहू ने 164558 वोट से कांग्रेस प्रत्याशी श्री देवेन्द्र यादव को हाराया |श्री तोखन साहू ने इस जीत को क्षेत्र के जनता का जीत बताते हुए जनता के प्रति आभार व्यक्त किया|कुल प्राप्त वोटो की संख्या
भाजपा - 724937
कांग्रेस - 560379
श्री तोखन साहू के बारे में सामान्य जानकारी :-
Tokhan Sahu Biography In hindi: भारतीय जनता पार्टी ने 2024 के लोकसभा चुनाव में बिलासपुर लोकसभा से तोखन साहू को प्रत्याशी बनाया है | तोखन साहू का जन्म 15 अक्टूबर 1969 को मुंगेली जिले के डिंडौरी गॉव में हुआ था उनके पिता का नाम बलदाऊ प्रसाद साहू और उनकी पत्नी लीलावती साहू है|उन्होंने स्नातकोत्तर तक की पढाई की| लोरमी विधानसभा से उन्हें पहली बार 2013 भारतीय जनता पार्टी की ओर से विधायक प्रत्याशी बनाया गया जिसमे वह कांग्रेस प्रत्याशी धर्मजीत सिंह को 6241 वोट से हराकर विधायक बने| वर्ष 2014 - 15 में महिलाओ और बच्चो के कल्याण संबधित समिति के सदस्य के तौर पर नियुक्त रहे|इसके अलावा छत्तीसगढ़ विधानसभा में प्रत्यायुक्त विधान समिति के सदस्य भी रहे|2015 में छत्तीसगढ़ शासन के संसदीय सचिव भी रहे| तोखन साहू वर्तमान में भारतीय जनता पार्टी के किसान मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष है|बिलासपुर लोकसभा क्षेत्र से सांसद निर्वाचित होने पर आदरणीय श्री तोखन साहू जी को बधाई एवं शुभकामनाए दिया गया एवं बधाई देने के लिए ताँता लगा रहा |



Admin
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन