बेलपान मण्डल के निगारबंद सेक्टर में संगठन सृजन अभियान के तहत बैठक सम्प : कांग्रेस के कार्यकर्ता को मजबूत बनाना कांग्रेस का लक्ष्य तिवारी
तखतपुर। संगठन सृजन अभियान के अंतर्गत बेलपान मण्डल के निगारबंद सेक्टर में आज कार्यकर्ता साथियों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में बूथ एवं ग्राम पंचायत स्तर पर संगठन की कार्यकारिणी को सशक्त एवं सक्रिय बनाने को लेकर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई।
बैठक को संबोधित करते हुए ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष श्री अभ्युदय तिवारी ने कहा कि संगठन की मजबूती का आधार बूथ स्तर के कार्यकर्ता होते हैं। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय रहकर संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक सशक्त बनाएं।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष श्री गोविन्द साहू एवं सेक्टर अध्यक्ष श्री हेमंत कौशिक ने भी कार्यकर्ताओं को संगठन विस्तार, आपसी समन्वय एवं जिम्मेदारी के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया।
बैठक में ओमेंद सिंह, प्रदीप पाली, मनोज साहू, विजय धनगर, विकास गोस्वामी, रामप्रसाद साहू, विक्की कश्यप, अरुण कश्यप, बलराम जयसवाल, परमेश्वर मिरी, रामफल कश्यप एवं राम रजक सहित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बैठक के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूत करने हेतु पूर्ण निष्ठा एवं समर्पण के साथ कार्य करने का संकल्प लिया।
Vikky Kashyap
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन