: परिवहन विभाग की लगातार कार्यवाही जारी, 08 वहनों पर 40 हजार रूपए की गई चलानी कार्यवाही
Admin / Fri, Aug 23, 2024 / Post views : 156
परिवहन विभाग की लगातार कार्यवाही जारी, 08 वहनों पर 40 हजार रूपए की गई चलानी कार्यवाही
लोक सेवा न्यूज़ 24 संपादक - दिग्वेंद्र गुप्ता
कवर्धा 23 अगस्त 2024। कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे के निर्देश पर परिवहन विभाग द्वारा आकस्मिक निरीक्षण कर परमिट शर्तों का उल्लंघन, बिना परमिट, बिना फिटनेस तथा बगैर टैक्स भुगतान किए बिना संचालित यात्री, स्कूल बसों पर लगातार कार्यवाही की जा रही है। जिला परिवहन अधिकारी श्री मोहन लाल साहू ने बताया कि परिवहन निरीक्षक आरसी कुंजाम के द्वारा सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के उद्देश्य से कुल 08 वाहनों पर मोटरयान अधिनियम के तहत 40 हजार रुपए की चलानी कार्यवाही की गई। जिसमें 07 स्कूल बस और वैन और 1 स्कूल बस पर कार्यवाही किया गया। उन्होंने बताया कि 01 बस को थाने में जप्त किया गया है।
Admin
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन