Logo
Breaking News Exclusive
26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन 26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन

सूचना

loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com
loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com

: *जिला पुलिस की क्राइम मीटिंग संपन्न, कानून व्यवस्था और लंबित मामलों के निराकरण को लेकर पुलिस अधीक्षक ने दिए सख्त निर्देश*

Admin / Sat, Dec 7, 2024 / Post views : 186

जिला, कबीरधाम दिनांक: 07.12.2024

*जिला पुलिस की क्राइम मीटिंग संपन्न, कानून व्यवस्था और लंबित मामलों के निराकरण को लेकर पुलिस अधीक्षक ने दिए सख्त निर्देश

Lok seva news 24 Bureau Chief - Digvendra Gupta आज दिनांक 07.12.2024 को पुलिस अधीक्षक, कबीरधाम श्री धर्मेंद्र सिंह (IPS) की अध्यक्षता में जिले की क्राइम मीटिंग आयोजित की गई। इस बैठक में जिले के सभी थाना एवं चौकी प्रभारी, राजपत्रित अधिकारी, तथा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस (SDOP) उपस्थित रहे। बैठक के दौरान पुलिस अधीक्षक महोदय ने जिले की कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने जोर देकर कहा कि जिले में लंबित अपराधों का त्वरित निराकरण अनिवार्य है। विशेष रूप से 1 वर्ष से अधिक समय से लंबित अपराधों पर तत्काल कार्रवाई करते हुए उनका निराकरण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि लंबित मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही या देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पुलिस अधीक्षक महोदय ने कहा कि 1 वर्ष या उससे अधिक समय से लंबित अपराधों के निराकरण में तेजी लाना प्रत्येक थाना प्रभारी और विवेचक की प्राथमिक जिम्मेदारी है। सभी पर्यवेक्षण अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि वे ऐसे मामलों की लगातार समीक्षा करें और प्रत्येक मामले का त्वरित और प्रभावी निराकरण सुनिश्चित करें। जिले में अवैध शराब बिक्री, जुआ-सट्टा, गांजा और अन्य मादक पदार्थों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। पुलिस अधीक्षक ने सभी थाना प्रभारियों को आगाह किया कि इन गतिविधियों में संलिप्त अपराधियों के विरुद्ध त्वरित और सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करें। पुलिस अधीक्षक महोदय ने जिले की कानून व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए जनता के साथ घनिष्ठ संवाद और जुड़ाव पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि आसूचना संकलन के लिए स्थानीय नागरिकों का सहयोग अत्यंत महत्वपूर्ण है। सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिया गया कि वे अपने क्षेत्र में सामुदायिक पुलिसिंग के माध्यम से नागरिकों का विश्वास जीतें और अपराधों की रोकथाम के लिए ठोस कदम उठाएं। पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट रूप से कहा कि कानून व्यवस्था और लंबित अपराधों के निराकरण में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे अपने कर्तव्यों का ईमानदारी और तत्परता से पालन करें और जिले में शांति और सुरक्षा बनाए रखने में कोई कोताही न बरतें। इस बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल, डीएसपी संजय ध्रुव, एसडीओपी बोड़ला अखिलेश कौशिक, डीएसपी मोनिका परिहार, एसडीओपी प्रतीक चतुर्वेदी, और जिले के सभी थाना एवं चौकी प्रभारी उपस्थित रहे।

Admin

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement