Logo
Breaking News Exclusive
26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन 26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन

सूचना

loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com
loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com

कवर्धा न्यूज़- कप राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में शामिल हुए उप मुख्यमंत्री : वनांचल क्षेत्र बोड़ला की बेटियाँ जिले और प्रदेश का नाम कर रही हैं रोशन-उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा

Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta / Fri, Dec 26, 2025 / Post views : 224

वनांचल क्षेत्र बोड़ला की बेटियाँ जिले और प्रदेश का नाम कर रही हैं रोशन-उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा

चार दिवसीय मुस्कान कप राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में शामिल हुए उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा

कवर्धा, 26 दिसंबर 2025। नगर पंचायत बोड़ला में आयोजित चार दिवसीय मुस्कान हॉकी कप राज्यस्तरीय हॉकी प्रतियोगिता 2025-26 के अवसर पर उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा शामिल हुए। उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने राज्यभर से आए खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया तथा उनके उत्साह और खेल भावना की सराहना की। उन्होंने बोड़ला की अंतर्राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी ममतेश्वरी लहरें, राजनांदगांव की अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी अनिशा साहू, कोच श्री चौहान सहित अन्य प्रतिभावान खिलाड़ियों को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि इन खिलाड़ियों ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से जिले और प्रदेश का नाम राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है।

उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि बोड़ला क्षेत्र में हमारी बेटियों का दबदबा है। यहां की बेटियाँ राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर हॉकी में देश का प्रतिनिधित्व कर रही हैं, जो पूरे कबीरधाम जिले और छत्तीसगढ़ प्रदेश के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की राज्य स्तरीय प्रतियोगिताएं खिलाड़ियों के आत्मविश्वास और कौशल को निखारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उन्होंने बताया कि नगर पंचायत बोड़ला में मिनी स्टेडियम का निर्माण किया गया है। उन्होंने कहा कि खेल सुविधाओं को बढ़ाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं, जिससे खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण और अभ्यास का वातावरण मिल सके। उन्होंने ने यह भी जानकारी दी कि जिले के विद्यालयों में स्मार्ट क्लास की सुविधा विकसित की गई है तथा शीघ्र ही बोड़ला के विद्यालयों में भी स्मार्ट क्लास का शुभारंभ किया जाएगा, जिससे विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिल सके।

उल्लेखनीय है कि वनांचल क्षेत्र बोड़ला हॉकी एवं अन्य खेलों की प्रतिभाओं के लिए जाना जाता है। इस क्षेत्र के सैकड़ों खिलाड़ी नियमित रूप से अभ्यास करते हैं तथा यहां के कई खिलाड़ियों का भारतीय टीम में भी चयन हो चुका है। राज्यस्तरीय मुस्कान हॉकी कप प्रतियोगिता से क्षेत्र के युवाओं में खेल के प्रति नई ऊर्जा और उत्साह का संचार हुआ है।

Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement