जांजगीर चाम्पा - जिले के कुल 21135 हितग्राहियों को मिले लगभग 21 करोड़ 1 : दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने लगभग 5 लाख भूमिहीन कृषि मजदूर परिवा
Bureau Chief- Digvendra Kumar Gupta / Wed, Mar 25, 2026 / Post views : 21
समाचार
दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने लगभग 5 लाख भूमिहीन कृषि मजदूर परिवारों को 500 करोड़ रुपये की दी सौगात
जिले के कुल 21135 हितग्राहियों को मिले लगभग 21 करोड़ 13 लाख रूपए की राशि
मुख्यमंत्री ने ग्राम पेंड्री के किसान श्री राजेंद्र श्रीवास से किया संवाद
जांजगीर-चांपा 25 मार्च 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना के तहत आज जिला बलौदाबाजार-भाटापारा में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम प्रदेश के लगभग 5 लाख भूमिहीन कृषि मजदूर परिवारों को 500 करोड़ रुपये की सौगात दी है। योजना के तहत छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा राज्य के भूमिहीन कृषि मजदूर परिवारों को आर्थिक रूप से संबल बनाने के लिए शुरू की गई एक प्रमुख योजना है। इस योजना का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के भूमिहीन कृषि श्रमिकों को सशक्त बनाना है। योजना के तहत जिले 21135 हितग्राहियों के खाते में डीबीटी के माध्यम से कुल 211.35 लाख रूपए अंतरित किए गए।
दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना अंतर्गत आज जिला मुख्यालय के ऑडिटोरियम भवन में जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान पूर्व नेता प्रतिपक्ष श्री नारायण चंदेल, जिला पंचायत अध्यक्ष इंजी. सत्यलता आनंद मिरी, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री गगन जयपुरिया, नगर पालिका जांजगीर-नैला के अध्यक्ष श्रीमती रेखा देवा गढेवाल, कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे, जिला पंचायत सीईओ श्री गोकुल रावटे, अपर कलेक्टर श्री ज्ञानेंद्र सिंह ठाकुर, श्री विवेका गोपाल, श्री आशुतोष गोस्वामी सहित गणमान्य नागरिक, विभागीय अधिकारी एवं बड़ी संख्या में भूमिहीन कृषक उपस्थित थे। उपस्थित जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारियों एवं हितग्राहियों ने वर्चुअल माध्यम से मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का स�
Bureau Chief- Digvendra Kumar Gupta
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन