Logo
Breaking News Exclusive
26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन 26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन

सूचना

loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com
loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com

: Mungeli News - उप मुख्यमंत्री ने ग्राम नवरंगपुर में विद्युत सब स्टेशन का किया शुभारंभ

Admin / Sun, Dec 8, 2024 / Post views : 132

जिला जनसंपर्क कार्यालय मुंगेली (छ.ग.) समाचार

उप मुख्यमंत्री ने ग्राम नवरंगपुर में विद्युत सब स्टेशन का किया शुभारंभ

22 ग्रामों के 06 हजार उपभोक्ता होंगे लाभान्वित

क्षेत्र के लोगों को लो वोल्टेज की समस्या से मिलेगी निजात

Lok seva news 24 Bureau Chief - Digvendra Gupta मुंगेली 07 दिसंबर 2024// उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव आज मुंगेली जिले के दौरे पर रहे। इस दौरान उन्होंने लोरमी विकासखंड के ग्राम नवरंगपुर में मुख्यमंत्री विद्युत अधोसंरचना विकास योजना अंतर्गत छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण कंपनी द्वारा स्थापित 33/11 केव्ही नवीन सब स्टेशन का लोकार्पण किया और क्षेत्रवासियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि आज बहु प्रतीक्षित मांग पूरा हुआ है। इस नवीन सब स्टेशन के शुभारंभ से क्षेत्र के 22 ग्रामों के लगभग 06 हजार उपभोक्ता लाभान्वित होंगे। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश में लगातार विकास के कार्य किए जा रहे हैं। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की हर एक गारंटी को पूरा करेंगे। गांव-गरीब, किसान सभी के लिए विकास के लिए कार्य करेंगे। क्षेत्र में बिजली की समस्या थी, जिसे हल करने का सार्थक प्रयास हुआ है। अब ग्रामीणों को कोई समस्या नहीं होगी। उप-मुख्यमंत्री श्री साव ने ग्रामीणों से कहा कि बिजली की फिजूल खर्ची नहीं करनी है, बिजली की बचत करना है। गौरतलब है कि ग्राम नवरंगपुर, डिंडोरी, कठौतिया इत्यादि ग्राम खुड़िया फीडर से अधिक दूरी होने के कारण लो वोल्टेज की समस्या हमेशा बनी रहती थी। ग्राम नवरंगपुर में 33/11 केव्ही सब स्टेशन का लोकार्पण होने से आसपास के लोगों को इस समस्या से निजात मिलेगी। विद्युत विभाग के मुख्य अभियंता ए.के. अमबस्ट ने बताया कि नवरंगपुर उप केंद्र बनने से पथर्रा फीडर के 08 ग्राम आछीडोंगरी, राम्हेपुर, भस्करा, लीलापुर, खैराखुर्द, पीथमपुर, डबरी आदि ग्राम नवरंगपुर सब स्टेशन से जुड़ेंगे। जिससे अधिक लोड की समस्या का निजात और उपभोक्ताओं को निर्बाध रूप से बिजली प्राप्त होगी। इस अवसर पर विद्युत विभाग के अधीक्षण अभियंता एस.के. जांगड़े, कार्यपालन अभियंता मुंगेली श्री अंशु वासने, गणमान्य नागरिक श्री महाजन जायसवाल, श्री रवि शर्मा, श्री कोमल गिरी गोस्वामी, श्री प्रदीप मिश्रा, श्री धनीराम यादव, श्री जवाहर दिवाकर सहित स्थानीय जनप्रतिनिधिगण और बड़ी संख्या में आसपास क्षेत्र के लोग मौजूद रहे।

Admin

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement