Logo
Breaking News Exclusive
26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन 26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन

सूचना

loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com
loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com

: उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने कवर्धा शहर को दी विकास की नई दिशा, 5 करोड़ 74 लाख 98 हज़ार रुपए के विभिन्न विकास कार्यों का किया भूमिपूजन

Admin / Sat, Oct 19, 2024 / Post views : 135

उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने कवर्धा शहर को दी विकास की नई दिशा, 5 करोड़ 74 लाख 98 हज़ार रुपए के विभिन्न विकास कार्यों का किया भूमिपूजन

सीसी रोड़, नाली, गार्डन निर्माण और पाइपलाइन विस्तार जैसे महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट कवर्धा की बुनियादी सुविधाओं को बनाएंगा सशक्त-उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा

इन कार्यो का किया भमिपूजन

ऽ करपात्री स्कूल के सामने गार्डन निर्माण के लिए 50 लाख रुपए। ऽ विभिन्न वार्डों में सीसी सड़क और नाली निर्माण के लिए 3 करोड़ रुपए। ऽ पाइपलाइन विस्तार के लिए 1 करोड़ 99 लाख रुपए। ऽ 25 लाख रुपये की लागत से शिवाजी महाराज की प्रतिमा का भूमिपूजन

lok seva news 24 Bureau Chief - Digvendra Gupta कवर्धा, 18 अक्टूबर 2024। कवर्धा शहर को विकास की नई दिशा देते हुए प्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने आज नगरवासियों को एक बड़ी सौगात दी। उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने 5 करोड़ 49 लाख रुपए के विभिन्न विकास कार्यों का विधिवत भूमिपूजन कर, शहर के भविष्य को और सुदृढ़ बनाने की पहल की। इन कार्यों में गार्डन निर्माण, सीसी सड़क और नाली निर्माण, तथा पाइपलाइन विस्तार जैसे महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट शामिल हैं, जो कवर्धा की बुनियादी सुविधाओं को और सशक्त बनाएंगे। उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने करपात्री स्कूल के सामने गार्डन निर्माण के लिए 50 लाख रुपये, विभिन्न वार्डों में सीसी सड़क और नाली निर्माण के लिए 3 करोड़ रुपये, और पाइपलाइन विस्तार के लिए 1 करोड़ 99 लाख रुपये और 25 लाख रुपये की लागत से शिवाजी महाराज की प्रतिमा का भूमिपूजन किया। उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने कहा कि कवर्धा नगरवासियो के लिए आज का दिन स्वर्णिम व ऐतिहासिक दिन साबित हुआ है। बड़े शहरों की तर्ज पर अब कवर्धा शहर का नाम रौशन रहेगा। विगत वर्षो से विकास कार्य के लिए तरस रहे कवर्धा शहर को संवारने का कार्य प्रारंभ हो चुका है। कवर्धा शहर की जनताओं के विश्वास पर खरा उतरने के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है। विकास कार्य की नींव रखकर अब उसे संवारने की जवाबदारी हमारी छत्तीसगढ़ सरकार की है।उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मंशानुरूप प्रस्तावित कार्यो के लिए बजट में प्रावधान किया जाकर राशि आबंटन की कार्यवाही किया जा रहा है, जिसके फलस्वरूप अब शहरों में विकास कार्य अब मूर्त रूप लेने लगे है। उन्होंने कहा कि कवर्धा को स्वच्छता की दिशा में आगे बढ़ाना है। प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त हो इसके लिए कार्य करना है। स्वच्छता के लिए शहर के लोगों की सहयोग की जरूरत है। जिससे हम सभी मिलकर प्रदेश में शहर का नाम पहला स्थान में ला सके। उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने कहा कि कवर्धा में तेजी से बुनियादी सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि गार्डन, सीसी सड़क, नाली निर्माण और पाइपलाइन विस्तार जैसे कार्यों से शहर का इंफ्रास्ट्रक्चर मजबूत होगा। इन परियोजनाओं से न केवल यातायात और जल निकासी की समस्याओं का समाधान होगा, बल्कि शहर का सौंदर्य भी निखरेगा। उन्होंने यह भी कहा कि विष्णुदेव साय सरकार की प्राथमिकता हर नागरिक तक विकास की सुविधाएं पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार का मुख्य उद्देश्य विकास के कार्यों का लाभ शहर के हर नागरिक तक पहुंचे। उन्होंने कहा कि कवर्धा को आधुनिक और सुसज्जित शहर बनाने की दिशा में यह सिर्फ एक शुरुआत है। आने वाले समय में और भी बड़े प्रोजेक्ट्स शुरू किए जाएंगे, जिससे यहां के नागरिकों को बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी और शहर की समृद्धि में वृद्धि होगी। उन्होंने जनता से भी अपील की कि इन विकास कार्यों को सफल बनाने में सहयोग करें ताकि शहर का भविष्य और उज्ज्वल हो सके। इस अवसर पर पूर्व संसदीय सचिव श्री मोतीराम चंद्रवंशी, नगर पालिका अध्यक्ष श्री मनहरण कौशिक, श्री कैलाश चंद्रवंशी, श्री चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी, नगर पालिका उपाध्यक्ष श्री जमील ख़ान, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष श्री अनिल ठाकुर, श्री राजेंद्र सलूजा, जनपद उपाध्यक्ष श्री वीरेंद्र साहू, श्री सतीस चन्द्रवंशी, पार्षद श्री उमंग पांडेय, श्री पवन जायसवाल, श्री सुनील साहू, श्री सुनील साहू, श्री चुनवा ख़ान, श्री मनीराम साहू, श्री हेमचन्द चन्द्रवंशी, श्रीमती मधु तिवारी, श्रीमती विजय लक्ष्मी तिवारी, श्री सुनील दोषी, श्री विजय पाली, श्री पन्ना चन्द्रवंशी, री रामकुमार ठाकुर, श्री खिलेश्वर साहू, श्री मनोज गुप्ता, श्री नवीन ठाकुर, श्री राजा टाटिया सहित जनप्रतिनिधि, पार्षदगण, गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

शहर के विकास के लिए 28 करोड़ की कार्ययोजना तैयार

कवर्धा शहर के चार बड़े कार्य, पुराने मंडी में बैकिंग परिसर, चौपाटी निर्माण, सर्वसुविधायुक्त गार्डन और सेवा भक्ति प्रतीक्षालय के लिए 28 करोड़ रुपए का कार्य योजना तैयार किया गया है उक्त प्रस्तावित विकास कार्य के लिए लगभग 28 करोड़ करोड़ रुपये की स्वीकृति भी जल्द प्राप्त की जायेगी। इसके अलावा कवर्धा शहर के चौक-चौराहों का सौदर्यीकरण, सड़कों का निर्माण, कालोनियों में बुनियादी मूलभूत सुविधाओं तथा आवश्यकताओं के ध्यान में रखते हुए अलग-अलग कार्य योजनाएं भी बनाई जाएगी।

Admin

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement