Logo
Breaking News Exclusive
26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन 26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन

सूचना

loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com
loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com

: स्थानीय विकास को गति देने की दिशा में उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा का कदम, सामुदायिक भवन, दुकान और सीसी रोड़ का किया भूमिपूजन और लोकार्पण

Admin / Thu, Oct 10, 2024 / Post views : 146

स्थानीय विकास को गति देने की दिशा में उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा का कदम, सामुदायिक भवन, दुकान और सीसी रोड़ का किया भूमिपूजन और लोकार्पण

विकास कार्यों से आधारभूत ढांचा होगा मजबूत, स्थानीय निवासियों को मिलेंगे रोजगार के अवसर-उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा

उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने 1.85 करोड़ रुपये के निर्माण कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण किया

लोक सेवा न्यूज़ 24 सम्पादक - दिग्वेन्द्र गुप्ता

कवर्धा, 10 अक्टूबर 2024। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा कबीरधाम जिले के विकास की गति को आगे बढ़ाते हुए 1 करोड़ 85 लाख रूपए के विभिन्न निर्माण कार्यो का भूमिपूजन और लोकार्पण किया। उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने हाउसिंग बोर्ड कालोनी में सामुदायिक भवन लागत 13 लाख का विधिवत पूजा-अर्चना कर लोकार्पण किया। उन्होंने दीनदयाल आवास योजना अंतर्गत जोराताल मे सीसी रोड निर्माण लागत 73.01 लाख और दीनदयाल आवास योजना भोरमदेव चौक अंतर्गत दुकान कार्यालय एवं फ्लैट लागत 99.01 लाख का भूमि पूजन किया। इन कार्यो के भूमिपूजन और लोकार्पण से विकास और आधारभूत ढांचे को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी। इन विकास कार्यों के माध्यम से न केवल क्षेत्र का आधारभूत ढांचा मजबूत होगा, बल्कि स्थानीय निवासियों को बेहतर सुविधाएं और रोजगार के अवसर भी मिलेंगे। उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की सरकार लगातार क्षेत्रवासियों की जरूरतों को समझते हुए विकास कार्यों में तेजी ला रही है। उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने कहा कि नवनिर्मित सामुदायिक भवन से स्थानीय निवासियों को एक स्थान मिलेगा जहां वे सामाजिक और सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन कर सकते हैं। यह समुदाय की एकता को बढ़ाएगा। उन्होंने बताया कि आज सीसी रोड़ का भी भूमिपूजन किया गया है। उन्होंने कहा कि सड़कों का बेहतर निर्माण यातायात में सुधार लाएगा, जिससे कालोनी के लोगों का आवागमन सुगम होगा। इससे समय की बचत होगी और दुर्घटनाओं का खतरा भी कम होगा। दुकान कार्यालय और फ्लैट के निर्माण से स्थानीय व्यापार को बढ़ावा मिलेगा और लोगों को रोजगार के अवसर मिलेंगे। साथ ही, आवासीय सुविधाओं में भी वृद्धि होगी। इस अवसर पर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्री संतोष पटेल, नगर पालिका अध्यक्ष श्री मनहरण कौशिक, श्री चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी, श्री मनीराम साहू, पार्षद श्री उमंग पाण्डेय, श्री खिलेश्वर साहू, श्री पन्न चंद्रवंशी सहित जनप्रतिनिधि, क्षेत्रवासी उपस्थित थे। उल्लेखनीय है कि उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा क्षेत्रवासियों की मांग के अनुसार कबीरधाम जिले के समुचित विकास के लिए निरंतर भूमिपूजन और लोकार्पण कर रहे हैं। उनके प्रयासों से विभिन्न निर्माण कार्य, परियोजनाएं शुरू हो रही हैं, जो स्थानीय इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करेंगी और नागरिकों की आवश्यकताओं को पूरा करेंगी। इस तरह के विकास कार्यों से क्षेत्र की सामाजिक-आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा और लोगों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।

Admin

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement