जांजगीर चाम्पा - कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक : जाज्वल्यदेव महोत्सव एवं एग्रीटेक कृषि मेला की तैयारियों की गई विस्तृत समीक्षा
Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta / Tue, Feb 3, 2026 / Post views : 184
समाचार
कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक
जाज्वल्यदेव महोत्सव एवं एग्रीटेक कृषि मेला की तैयारियों की गई विस्तृत समीक्षा
पीएम आवास के प्राप्त शिकायतों का निराकरण करने एवं मनरेगा क्यू आर कोड के व्यापक प्रचार प्रसार करने कहा
फाइलेरिया अभियान के तहत 10 से 25 फरवरी तक सामूहिक दवा सेवन कार्यक्रम का होगा आयोजन
जल शक्ति अभियान के तहत कार्यों में तेजी लाने कहा
आधार, अपार आईडी, आभा, आयुष्मान के तहत संयुक्त शिविर लगाने के दिए निर्देश
जांजगीर-चांपा, 3 फरवरी 2026/ कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे ने कलेक्टोरेट सभाकक्ष में साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक लेकर जिले के विभिन्न विभागों के कार्यों की विस्तृत समीक्षा की।
बैठक में कलेक्टर ने आगामी 11 फरवरी से 13 फरवरी 2026 तक आयोजित होने वाले जाज्वल्यदेव महोत्सव एवं एग्रीटेक कृषि मेला की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने कार्यक्रम से जुड़ी व्यवस्थाओं, विभागीय समन्वय एवं आयोजन की रूपरेखा पर चर्चा की। कलेक्टर ने कहा कि जांजगीर-चांपा जिला किसानों से जुड़ा हुआ जिला है, इसलिए विभिन्न विभागों एवं निजी संस्थाओं द्वारा लगाए जाने वाले स्टॉल किसानों की आवश्यकता एवं हित को ध्यान में रखते हुए लगाए जाएं। उन्होंने कृषि आधारित योजनाओं, आधुनिक तकनीकों, बीज, उर्वरक, जैविक खेती, पशुपालन एवं उद्यानिकी से संबंधित जानकारी उपलब्ध कराने कहा। उन्होंने रोजगार मेला, सांस्कृतिक कार्यक्रम, स्मारिका प्रकाशन एवं कृषक संगोष्ठी के आयोजन के संबंध में भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साथ ही कहा कि कृषक संगोष्ठी के माध्यम से किसानों को नवीन कृषि तकनीकों, शासकीय योजनाओं एवं नवाचारों की जानकारी दी जाए।
कलेक्टर ने प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण से संबंधित शिकायतों की समीक्षा करते हुए कहा कि सभी शिकायतों का निराकरण गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध �
Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन