: ग्राम पंचायत दुल्लापुर बाज़ार के चहुंमुखी विकास के लिए सरपंच हेतु शिक्षित मिलनसार एवं योग्य प्रत्याशी दिग्वेंद्र पप्पू गुप्ता
Admin / Mon, Jan 20, 2025 / Post views : 237
आगामी चुनाव को देखते हुए चुनाव की सरगर्मी गांवों में देखी जा रही है। जिससे गांवों में सुबह-शाम गांव के हर व्यक्ति की जुबान पर चुनाव की चर्चा हो रही है। चुनाव लड़ने के इच्छुक उम्मीदवार भी अपनी तैयारियों में जुट गए है। वहीं वोटर भी आपने गांव के विकास को ध्यान में रखते हुए अपने गांव का प्रतिनिधित्व को चुनने पर चर्चा करते हुए नजर आ रहे है। पंडरिया विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत दुल्लापुर बाज़ार में लगातार चर्चाओं के दौरान सरपंच हेतु शिक्षित युवा नेता दिग्वेंद्र पप्पू गुप्ता का नाम ले रहे है।
दुल्लापुर बाज़ार में 25 वर्षों के बाद सामान्य मुक्त आरक्षण आया है। जिससे ग्रामीणों में खुशी का माहौल है। वही दुल्लापुर बाज़ार में चर्चाओं के दौरान सरपंच हेतु शिक्षित मिलनसार युवा योग्य प्रत्याशी दिग्वेंद्र पप्पू गुप्ता का नाम ले रहे है। दिग्वेंद्र पप्पू गुप्ता पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों से लगातार जिले में सक्रिय रूप से सेवाभाव से जमीनी स्तर में कार्य कर रहे हैं। श्री दिग्वेंद्र पप्पू गुप्ता के द्वारा लगातार ग्रामीणों की जनहित के मुद्दे और विकास को लेकर सदैव तत्पर रहते हैं। दिग्वेंद्र पप्पू गुप्ता जी के सरल स्वभाव और व्यवहार कुशलता के कारण सभी राजनीतिक पार्टियों के नेताओं के साथ बहुत ही जबरदस्त पकड़ है। अधिकारियों कर्मचारियों से लगातार मेल मुलाकात कर अपने गांव और क्षेत्र की जनता का समस्याओं का समाधान कर रहे है।
वही ग्रामवासियों का कहना है कि बहुत से ऐसे युवा है जो अपने मत का पहली बार प्रयोग करेंगे, अपने गांव की स्थिति को बेहतर बनाने के लिए ईमानदार व मेहनती उम्मीदवार दिग्वेंद्र पप्पू गुप्ता को सरपंच बनाने के बात कह रहे हैं। वहीं युवाओं में भी काफी जोश दिखाई दे रहा है। अपने मत का पहली बार प्रयोग करने पर काफी खुश दिखाई दे रहे है। युवाओं की जुबान पर भी बस एक ही चर्चाएं हो रही है कि गांव का चहुंमुखी विकास हेतु योग्य प्रत्याशी दिग्वेंद्र पप्पू गुप्ता है।


Admin
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन