जांजगीर चाम्पा -विशेष गहन पुनरीक्षण: संभाग आयुक्त श्री सुनील कुमार जैन : संभागायुक्त ने अकलतरा, जांजगीर-चांपा एवं पामगढ़ विधानसभा क्षेत्रों के मतदान केन्द्रों का निरीक्षण कर दिए आवश्यक दिशा निर्
Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta / Fri, Dec 26, 2025 / Post views : 201
समाचार
विशेष गहन पुनरीक्षण: संभाग आयुक्त श्री सुनील कुमार जैन ने राजनैतिक दलों की ली बैठक
संभागायुक्त ने अकलतरा, जांजगीर-चांपा एवं पामगढ़ विधानसभा क्षेत्रों के मतदान केन्द्रों का निरीक्षण कर दिए आवश्यक दिशा निर्देश
जांजगीर-चांपा 26 दिसम्बर 2025/ भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली के निर्देशानुसार जिले में निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (अर्हता तिथि 01.01.2026) का कार्य संचालित किया जा रहा है। इस संबंध में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ़, रायपुर द्वारा संभाग आयुक्त, बिलासपुर श्री सुनील कुमार जैन को जिला जांजगीर-चांपा हेतु रोल ऑब्जर्वर नियुक्त किया गया है। आज संभाग आयुक्त ने जिले के तीनों विधानसभा के विभिन्न मतदान केन्द्रों का निरीक्षण किया। साथ कलेक्टोरेट सभाकक्ष में विशेष गहन पुनरीक्षण की प्रगति एवं संबंधित विषयों पर राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों की बैठक ली। बैठक में विधायक जांजगीर-चांपा श्री ब्यास कश्यप, कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी जांजगीर-चांपा श्री जन्मेजय महोबे, उप जिला निवार्चन अधिकारी श्री ज्ञानेन्द्र सिंह ठाकुर, श्री शिशिर द्विवेदी, श्री हितेश यादव, श्री शाहिद खान, श्री हेमंत कुमार यादव, श्री ललित बघेल, श्री अभिषेक मिश्रा, श्री प्रदीप सराफ, श्री जगमोहन सहित संबंधित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।
बैठक संभागायुक्त श्री जैन ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली से प्राप्त निर्देशानुसार छत्तीसगढ राज्य में अर्हता तिथि 01.01.2026 के संदर्भ में चलाये जा रहे निर्वाचक नामावलियों का विशेष गहन पुनरीक्षण हेतु संशोधित कार्यक्रम जारी किया गया है। जिसके तहत् 23 दिसम्बर 2025 को मतदाता सूची का प्रारंभिक प्रकाशन जिले के समस्त मतदान केन्द्रों के साथ-साथ ईआरओं तथा एईआरओं कार्यालय में कर दिया गया है। 22 जनवरी 2026 तक दावा-आपत्ति प्राप्त करन�
Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन