Logo
Breaking News Exclusive
26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन 26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन

सूचना

loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com
loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com

: छत्तीसगढ़ में आग उगलती गर्मी का असर, रायपुर में फटा एसी तो बिलासपुर में फ्रिज के कंप्रेशर में हुआ ब्लॉस्ट

Admin / Wed, May 29, 2024 / Post views : 278

छत्तीसगढ़ में आग उगलती गर्मी का असर, रायपुर में फटा एसी तो बिलासपुर में फ्रिज के कंप्रेशर में हुआ ब्लॉस्ट


छत्तीसगढ़ में बढ़ती गर्मी का कहर देखने को मिल रहा है. अब तो आलम ये हो गया है कि यहां लोगों के घरों में गर्मी से राहत देने के लिए रखे एसी और फ्रिज में भी ब्लॉस्ट होने लगे है.

रायपुर में फटा एसी तो बिलासपुर में फ्रिज के कंप्रेशर में हुआ ब्लॉस्ट

लोक सेवा न्यूज़ 24 सवांददाता  रायपुर. छत्तीसगढ़ में नौतपा का कहर देखने को मिल रहा है. सूरज की गर्मी ऐसी आग उगल रही है कि अब लोगों के घरों में एसी और फ्रिज में भी ब्लॉस्ट होने लगे है. नौतपा के चौथे दिन रिकॉर्डतोड़ गर्मी पड़ी. मुंगेली व महासमुंद में सूरज जैसे आग उगल रहा था. मुंगेली में पारा 47 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया, तो महासमुंद में अधिकतम तापमान 47 डिग्री के करीब रहा. रायपुर, बिलासपुर, रायगढ़ में पारा 46 डिग्री या उससे अधिक रहा. तेजी से बढ़े तापमान ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया. पंखा, कूलर, एसी से भी राहत नहीं मिल रही थी. मौसम विभाग का कहना है कि 2015 यानी 7 साल बाद नौतपा में इतनी भीषण गर्मी पड़ रही है.

रायपुर में घर के अंदर एसी में हुआ ब्लॉस्ट


राजधानी रायपुर के राजीव नगर के एक मकान की एसी में ब्लास्ट होने से आग लग गई. खम्हारडीह थाने में इस घटना की सूचना दी गई जिसके बाद पुलिस और फायर ब्रिगेड़ की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया गया. जानकारी के मुताबिक ओमलाल चंदेश्वर जो कि मकान नंबर ई-12 में रहते हैं के घर लगे एसी में ब्लास्ट हो गया. सूचना पाकर फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची और आग बुझाने में जुट गई. इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है. प्लास्टिक बॉडी होने से आग में पूरी एसी जलकर खाक हो गया.

बिलासपुर में फ्रिज के कंप्रेशर में हुआ ब्लास्ट


बिलासपुर में फ्रिज के कंप्रेशर में ब्लास्ट होने से घर में आग लग गई. घर पर मौजूद लोग आनन-फानन में जान बचाकर बाहर निकले. इसके बाद डायल 112 को फोन कर सूचना दी. कुछ समय बाद पुलिस व फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पा लिया गया. हादसे से कमरे में रखा सामान जल गया है. सिविल लाइन पुलिस ने बताया कि कुम्हारपारा अंसारी गली निवासी समार प्रजापति अपने घर का फ्रिज, टीवी और सोफा सहित अन्य सामान छत के ऊपर रखा था. मंगलवार को फ्रिज के कंप्रेशर में ब्लास्ट हो गया. वहां आस-पास रखे भूसा सहित अन्य सामान में आग लग गई. इससे आसपास हड़कंप मच गया. लोग खुद से आग पर पानी डालने लग गए. आग बढ़ने से पहले फायर ब्रिगेड के स्टाफ ने मौके पर पहुंचकर आग को नियंत्रण किया.

Admin

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement