Logo
Breaking News Exclusive
26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन 26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन

सूचना

loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com
loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com

: वृद्धजन हमारे परिवार का महत्वपूर्ण अंग, वे हमारी कुटुंब व्यवस्था की नींव हैं-सांसद श्री संतोष पाण्डेय

वृद्धजन हमारे परिवार का महत्वपूर्ण अंग, वे हमारी कुटुंब व्यवस्था की नींव हैं-सांसद श्री संतोष पाण्डेय

अन्तर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर पीजी कॉलेज ऑडिटोरियम में वृद्धजनों का किया गया सम्मान

लोक सेवा न्यूज़ 24 सम्पादक - दिग्वेंद्र गुप्ता

कवर्धा, 01 अक्टूबर 2024। अन्तर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर आज कवर्धा के पीजी कॉलेज ऑडिटोरियम में वृद्धजनों का सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। सांसद श्री संतोष पाण्डेय सहित जनप्रतिनिधियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान सांसद श्री पाण्डेय ने वृद्धजनों को साल और श्रीफल प्रदान कर सम्मानित किया। समारोह में वृद्धजनों के स्वास्थ्य जांच के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया और आयुष्मान कार्ड भी बनाया गया। इस दौरान डॉक्टरों द्वारा वृद्धजनों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहते हुए उचित देखभाल की जानकारी दी गई। साथ ही योगा अभ्यास कराकर नियमित योग करने के लिए जानकारी दी गई। सांसद श्री संतोष पाण्डेय ने कहा कि वृद्धजन हमारे परिवार का महत्वपूर्ण् अंग हैं और वे हमारी कुटुंब व्यवस्था की नींव हैं। भारत देश दुनिया में उन देशों में अग्रणी है जहां वृद्धजनों का विशेष सम्मान किया जाता है। हमारी संस्कृति में बुजुर्गों का आदर करना और उनसे मार्गदर्शन लेना एक प्राचीन परंपरा है। उन्होंने कहा कि हम सभी को अपने वृद्धजनों की सेवा और देखभाल के लिए तत्पर रहना चाहिए, क्योंकि उनका आशीर्वाद और अनुभव हमारे जीवन को सही दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने कहा कि वृद्धजन हमारी संस्कृति और परंपराओं के संरक्षक हैं। उनके अनुभव और मार्गदर्शन से हम आगे बढ़ सकते हैं और समाज को सही दिशा दे सकते हैं। उनकी देखभाल और सम्मान करना केवल नैतिक जिम्मेदारी नहीं, बल्कि हमारे समाज की सभ्यता और संस्कारों का प्रतीक है। सांसद श्री पाण्डेय ने कहा कि छत्तीसगढ़ी में एक कहावत है, “बिना सियान के ज्ञान नई होए,“ जिसका अर्थ है कि बुजुर्गों के अनुभव और मार्गदर्शन के बिना सच्चा ज्ञान प्राप्त नहीं किया जा सकता। यह कहावत हमारी परंपरा और जीवन के मूल्यों को दर्शाती है, जहां बुजुर्गों की भूमिका अनमोल मानी जाती है। उनकी सलाह और अनुभव हमारे जीवन को सुलभ और सफल बनाने में सहायक होते हैं। हमें अपने बुजुर्गों का आदर और सम्मान करते हुए उनके अनुभवों से सीखते रहना चाहिए। वृद्धजन समाज के अनुभवी और ज्ञानवान स्तंभ होते हैं, जिनसे हमें जीवन के मूल्यों और संस्कारों को सीखने का अवसर मिलता है। उन्होंने कहा कि सरकार वृद्धजनों के स्वास्थ्य और भरण-पोषण के लिए कई योजनाएँ चला रही है, जिनका लाभ समाज के हर वृद्धजन को मिलना चाहिए। आयुष्मान कार्ड जैसी योजनाओं के माध्यम से उनकी चिकित्सा सुविधा को सरल और सुलभ बनाया गया है, ताकि उन्हें किसी प्रकार की कठिनाई का सामना न करना पड़े। इस अवसर पर पूर्व संसदी सचिव डॉ. सियाराम साहू, जनपद अध्यक्ष श्रीमती इंद्राणी दिनेश चंद्रवंशी, नगर पालिका अध्यक्ष श्री मनहरण कौशिक ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर जनपद उपाध्यक्ष डॉ. बीरेन्द्र साहू, श्री चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी, पार्षद श्री उमंग पाण्डेय, श्री पवन जायसवाल, जिला पंचायत सीईओ श्री संदीप कुमार अग्रवाल, उपसंचालक समाज कल्याण श्रीमती अभिलाषा पंडा सहित जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ नागरिक उपस्थित थे।

अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का किया गया आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर पीजी कॉलेज ऑडिटोरियम वृद्धजनों के लिए एक विशेष निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में वरिष्ठ नागरिकों की स्वास्थ्य जांच की गई और उन्हें आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श दिया गया। इसके साथ ही, आयुष्मान कार्ड भी बनाए गए, जिससे वृद्धजन स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ आसानी से उठा सकेंगे। यह पहल न केवल वृद्धजनों के स्वास्थ्य को प्राथमिकता देने का संकेत है, बल्कि समाज में उनके प्रति सम्मान और देखभाल की भावना को भी प्रोत्साहित करती है।

Admin

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement