Logo
Breaking News Exclusive
26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन 26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन

सूचना

loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com
loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com

: कवर्धा न्यूज़ - कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे को दी गई भावभीनी विदाई

Admin / Tue, Sep 24, 2024 / Post views : 217

कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे को दी गई भावभीनी विदाई

lok seva news 24 सम्पादक - दिग्वेन्द्र गुप्ता

कवर्धा, 24 सितम्बर 2024। कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे की राज्य शासन द्वारा नवीन पदस्थापना के फलस्वरूप निवर्तमान कलेक्टर श्री महोबे की बिदाई एवं नवपदस्थ कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा के स्वागत अभियान के लिए जिला कार्यालय में आज विदाई एवं स्वागत अभिनंदन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विदाई एवं अभिनंद कार्यक्रम में नवपदस्थ कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा, अपर कलेक्टर श्री निर्भय साहू, जिला पंचायत सीईओ श्री संदीप अग्रवाल, संयुक्त कलेक्टर श्रीमती मोनिका कौड़ो,डिप्टी कलेक्टर श्री बीआर देवांगन ने निवर्तमान कलेक्टर श्री महोबे को प्रतिक चिन्ह भेंट कर नवीन पदस्थापना के लिए शुभकामनाएं दी। श्री जनमेजय महोबे ने कलेक्टर के तौर पर कबीरधाम जिले में 2 वर्ष 2 माह बीस दिन तक अपनी सेवाएं दी। राज्य शासन के आदेशानुसार श्री जनमेजय महोबे की नवीन पदस्थापना खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति निगम में प्रबंध संचालक के पद पर की गई है। इस अवसर पर निवर्तमान कलेक्टर श्री महोबे के सरल व मिलनसार स्वभाव और उच्च प्रशासनिक क्षमता के संबंध में कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा, जिला पंचायत सीईओ श्री संदीप अग्रवाल, अपर कलेक्टर श्री निर्भय साहू, जिला जनसंपर्क अधिकारी श्री गुलाब डड़सेना द्वारा अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दी। निवर्तमान कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे ने विदाई समारोह के दौरान कहा कि उन्हें जिले में काम करने के दौरान सभी अधिकारियों का भरपूर सहयोग मिला। उन्होंने बताया कि इस सहयोग की वजह से कई योजनाओं को सफलतापूर्वक लागू किया जा सका और विकास के कार्यों में तेजी आई। उन्होंने सभी कर्मचारियों और अधिकारियों को उनके समर्थन के लिए धन्यवाद दिया और आशा व्यक्त की कि भविष्य में भी जिले की प्रगति के लिए ऐसे ही सहयोग की भावना बनी रहेगी। उन्होंने कहा कि जिले की पहचान विकास से होनी चाहिए। उन्होंने सभी से आग्रह किया कि वे अपने-अपने क्षत्रों में बेहतर कार्य करें और जनसामन्य की अपेक्षाओं को पूरा करने के लिए प्रयासरत् रहे। श्री महोबे ने कहा कि जिले के दोनो विधानसभा क्षेत्र में सफल निर्वाचन कार्य बड़े अच्छे ढंग से संचालित किया गया। यह हम सबकी टीम भावना से कार्य करने का नतीजा है। शासकीय नौकरी में स्थानांतरण एक प्रक्रिया है। जिससे सबको गुजरना पड़ता है। हमें हमेशा चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार रहना चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने उपस्थित प्रशासनिक अमले को टीम वर्क के साथ सेवा भाव से लोकहित में कार्य करने के लिए प्रेरणादायक शब्द कहे। इस अवसर कवर्धा एसडीएम श्री अनुपम टोप्पो, पंडरिया श्री संदीप ठाकुर, बोड़ला श्रीमती गीता रायस्त, सहसपुर लोहारा सुश्री आकांक्षा नायक, डिप्टी कलेक्टर सुश्री हर्षलता वर्मा, श्री आरबी देवांगन सहित जिला अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित थे।

Admin

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement